{"_id":"625e9e93b30b4c7e903bc26a","slug":"himachal-board-of-school-education-examination-for-admission-in-deled-on-june-19-know-the-date-of-application","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: डीएलएड में प्रवेश के लिए 19 जून को परीक्षा, जानें आवेदन की तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: डीएलएड में प्रवेश के लिए 19 जून को परीक्षा, जानें आवेदन की तिथि
Tue, 19 Apr 2022 05:05 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 19 Apr 2022 05:05 PM IST
सार
डीएलएड (सीईटी) के शैक्षणिक सत्र 2022 के लिए प्रदेश भर में 2450 सीटों को भरने के लिए हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 19 जून को प्रवेश परीक्षा लेगा। इसके लिए बोर्ड प्रबंधन ने शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड डीएलएड (सीईटी)-2022 के लिए प्रवेश परीक्षा 19 जून को लेगा। 2450 सीटों के लिए होने वाली इस परीक्षा के लिए 17 से 32 आयु वर्ग के अभ्यर्थी पांच से 25 मई तक आवेदन कर सकेंगे। डीएलएड (सीईटी) के शैक्षणिक सत्र 2022 के लिए प्रदेश भर में 2450 सीटों को भरने के लिए हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 19 जून को प्रवेश परीक्षा लेगा। इसके लिए बोर्ड प्रबंधन ने शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन
बोर्ड की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार 17 से 32 आयु वर्ग के अभ्यर्थी पांच मई से लेकर 25 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस दौरान अनारक्षित वर्ग के लिए आवदेन शुल्क 600 रुपये रहेगा। वहीं आरक्षित वर्ग एससी/एसटी, ओबीसी और पीएचएच के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है। यह परीक्षा 19 जून को सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक प्रदेश स्तर पर स्थापित किए गए परीक्षा केंद्रों में करवाई जाएगी।
विज्ञापन
डीएलएड (सीईटी) 2022 के लिए आवेदन मांगे गए हैं। 19 जून को होने वाली इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थी पांच से 25 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। - डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला।
विज्ञापन विज्ञापन