फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal bjp virtual rally on one year of narendra modi government

हिमाचल भाजपा करेगी वर्चुअल रैली, सैंकड़ों लोग होंगे शामिल

Sat, 30 May 2020 02:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 30 May 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
himachal bjp virtual rally on one year of narendra modi government
फाइल फोटो

30 मई को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर हिमाचल वर्चुअल रैली का आयोजन करेगी। इस रैली में साढ़े सात सौ से ज्यादा लोग शिरकत करेंगे। प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने बताया कि इस अवसर पर शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा फेसबुक लाइव के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश के बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक के सभी नेता व कार्यकर्ता इस फेसबुक लाइव से जुड़ेंगे और अन्य लोगों को भी उनके सम्बोधन सुनने का आग्रह करेंगे। उन्होनें कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए लोगों से स्वदेशी चीजें अपनाने व लोकल को वोकल बनाने का भी आग्रह करेगी। इसके अलावा पांच-पांच सौ लोगों के साथ जिला स्तर पर भी वर्चुअल रैलियां आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


बताया कि प्रदेश में समन्वय वह देखेंगे जबकि संसदीय क्षेत्रानुसार भी संयोजकों की नियुक्ति भी कर दी गई है जिसमें हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, मंडी संसदीय क्षेत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, प्रदेश सचिव पायल वैद्य शिमला संसदीय क्षेत्र तथा कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में प्रदेश सचिव विशाल चौहान इन कार्यों को विशेष रूप से देखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed