फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal BJP: Vipin Parmar in Kangra before elections, Sukhram Chowdhary in Shimla has a big responsibility

Himachal BJP: चुनाव से पहले कांगड़ा में विपिन सिंह परमार, शिमला में सुखराम चौधरी को बड़ी जिम्मेवारी

Sat, 22 Jul 2023 09:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 22 Jul 2023 09:08 PM IST
सार

कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में जहां पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार और शिमला में पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी को बड़ी जिम्मेवारी दी है। परमार कांगड़ा संसदीय क्षेत्र तो सुखराम चौधरी शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रभारी होंगे।

विज्ञापन
Himachal BJP: Vipin Parmar in Kangra before elections, Sukhram Chowdhary in Shimla has a big responsibility
विपिन सिंह परमार और शिमला में सुखराम चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव की आहट के साथ भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में बदलाव और नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के साथ अब संसदीय प्रभारियों की भी नियु़क्ति कर दी गई है। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में जहां पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार और शिमला में पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी को बड़ी जिम्मेवारी दी है। परमार कांगड़ा संसदीय क्षेत्र तो सुखराम चौधरी शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रभारी होंगे। इसी तरह से हमीरपुर का जिम्मा पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर को दिया गया है तो मंडी का पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के साथ रहेगा। शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने संसदीय क्षेत्र प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है।

विज्ञापन


कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक विपिन सिंह परमार के साथ सह प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजीव भारद्वाज को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर के साथ सह प्रभारी प्रदेश सचिव सुमित शर्मा और मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद ठाकुर के साथ सह प्रभारी विधायक और प्रदेश सचिव विनोद कुमार तैनात किए हैं। शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखराम चौधरी और पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय सूद रहेंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
विज्ञापन


कांगड़ा और शिमला पर फोकस
भाजपा के केंद्रीय और राज्य संगठन नेतृत्व का विशेष फोकस कांगड़ा और शिमला पर रहने वाला है। मंडी सीट को जिताने की जिम्मेवारी जहां पूरी तरह से जयराम ठाकुर पर डालने की तैयारी है तो हमीरपुर सीट पर यही दायित्व यहां के सिटिंग सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर रहने वाला है। इन दोनों बड़े नेताओं से भाजपा आश्वस्त है। ऐसे में कांगड़ा में भाजपा ने विपिन सिंह परमार पर भरोसा जताया है। विपिन परमार इस समय भाजपा में जयराम ठाकुर के बाद सबसे वरिष्ठ नेता हैं। कांगड़ा राज्य की राजनीति को तय करने वाला निर्णायक संसदीय क्षेत्र है। गृह संसदीय क्षेत्र होने के नाते बिंदल का शिमला संसदीय क्षेत्र पर खुद पूरा ध्यान रहेगा। उन्होंने प्रभारी भी अपने जिले के अपने साथ सटे निर्वाचन हलके से ताल्लुक रखने वाले पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी प्रभारी बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा संसदीय क्षेत्र प्रभारी और सह प्रभारी भी नियुक्त
 भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने संसदीय क्षेत्र प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति की है। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक विपिन सिंह परमार और सह प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजीव भारद्वाज रहेंगे। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर और सह प्रभारी प्रदेश सचिव सुमित शर्मा, मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद ठाकुर और सह प्रभारी विधायक एवं प्रदेश सचिव विनोद कुमार होंगे। शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी विधायक सुखराम चौधरी और पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय सूद रहेंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed