{"_id":"db892366468f3bfe4b091aae409e3df0","slug":"himachal-bjp-president-election-on-6th-january-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव 6 को, ये हैं दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव 6 को, ये हैं दावेदार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 02 Jan 2016 10:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल भाजपा को नया प्रदेशाध्यक्ष 6 जनवरी को मिलेगा। केंद्रीय चुनाव अधिकारी एवं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव की तिथि का एलान कर दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता गणेशी लाल को केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता गणेश दत्त ने यह जानकारी दी कि पार्टी प्रदेश परिषद के सभी सदस्य, भाजपा विधायक और सब प्रदेश पदाधिकारी इस दौरान उपस्थित रहेंगे। शिमला स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय दीपकमल में छह जनवरी को सुबह 10 बजे चुनाव होगा।
विज्ञापन
इसी बीच, पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि इस बार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का चुनाव जातीय आधार पर होगा। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ठाकुर हैं ऐसे में किसी ब्राह्मण को अब प्रदेश में भाजपा की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार पार्टी आलाकमान ने सूबे के नेताओं से चर्चा के बाद प्रदेशाध्यक्ष के लिए नाम भी तय कर लिया गया है। चुनाव से पहले इसकी घोषणा हो जाएगी। बहरहाल, वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, सांसद राम स्वरूप शर्मा, विधायक राजीव बिंदल, जयराम ठाकुर और रणधीर शर्मा दावेदारों में शामिल बताए जा रहे हैं।