{"_id":"62af3e957863ca5f5401ee72","slug":"himachal-bjp-parivar-milan-karykram-for-vidhan-sabha-elections-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal BJP: ‘परिवार मिलन’ से भाजपा के वोट पक्के करेंगे कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal BJP: ‘परिवार मिलन’ से भाजपा के वोट पक्के करेंगे कार्यकर्ता
Sun, 19 Jun 2022 08:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 19 Jun 2022 08:50 PM IST
सार
भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि ठियोग, चौपाल, रोहडू़ और रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मिलकर आया हूं। सभी जगह पर लोगों का भाजपा सरकार के प्रति काफी रुझान है।
विज्ञापन
मीडिया से बातचीत करते भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश भाजपा ‘परिवार मिलन’ अभियान से अपने वोट पक्के करेगी। हर कार्यकर्ता अपने आसपास के घरों में चार परिवारों के लोगों से मिलेगा और सरकार की योजनाओं को बताएगा।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने रविवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के 10,000 कार्यकर्ता हैं। सभी अपने आसपास के घरों में चार परिवारों से मिलेंगे। उन्होंने दावा किया कि रामपुर से इस बार भाजपा का विधायक होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में घपले ही घपले दिखते थे। जब से नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है, तब से योजनाएं ही योजनाएं हैं। देश में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन
वीरभद्र सिंह का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि रामपुर क्षेत्र से छह बार मुख्यमंत्री रहे, लेकिन यह क्षेत्र विकास से अछूता रहा। उन्होंने कहा कि ठियोग, चौपाल, रोहडू़ और रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मिलकर आया हूं। सभी जगह पर लोगों का भाजपा सरकार के प्रति काफी रुझान है।