फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal BJP new president will be declared soon strategy made in Tapovan dharamshala

तपोवन में बिछी नए प्रदेशाध्यक्ष की बिसात, भाजपा की सियासत गरमाई

Sat, 14 Dec 2019 12:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 14 Dec 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
himachal BJP new president will be declared soon strategy made in Tapovan dharamshala
प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा - फोटो : फाइल फोटो

शीतकालीन सत्र की समाप्ति से एक दिन पहले विधानसभा परिसर तपोवन में नए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की बिसात बिछ गई। विधानसभा परिसर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा की दस्तक से सियासत गर्मा गई। सतपाल सत्ती और पवन राणा ने विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री से लंबी सियासी गुफ्तगू की।

विज्ञापन


सदन की कार्यवाही खत्म होने के बाद भी देर शाम तक पवन राणा और सतपाल सत्ती सीएम से बातचीत करते रहे। भाजपा के दोनों वरिष्ठ नेता दोपहर को विस परिसर पहुंचे थे। सूत्रों के अनुसार सत्ती और पवन राणा ने नए प्रदेशाध्यक्ष को लेकर बातचीत की है। माना जा रहा है कि हाईकमान से सहमति मिलने के बाद सीएम के साथ इस मुलाकात में नए प्रदेशाध्यक्ष के नाम पर मुहर लग गई है। माना जा रहा है कि अब दो-तीन दिन में भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष के नाम की घोषणा हो जाएगी। 
विज्ञापन


राणा और सत्ती सदन में सत्तापक्ष की गैलरी में करीब एक घंटा बैठे रहे। यहां पर पवन राणा और सतपाल सत्ती ने उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार से भी बातचीत की। दोनों नेता अन्य विधायकों से भी मिले। वीरवार को विस परिसर तपोवन में कांगड़ा संगठनात्मक जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण नाग, भाजपा के प्रवीण शर्मा, विनय शर्मा सहित कई और नेता भी पहुंचे हुए थे। विधानसभा परिसर में भाजपा नेताओं की दस्तक से सियासत गरमा गई। सदन और विस परिसर में मुख्यमंत्री का रात्रि भोज चर्चित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed