फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal BJP called meetings to discuss on Lok Sabha elections

लोस चुनाव को लेकर हिमाचल भाजपा ने बुलाई कार्यसमिति की बैठकें

Mon, 04 Feb 2019 08:11 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Mon, 04 Feb 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
Himachal BJP called meetings to discuss on Lok Sabha elections

भारतीय जनता पार्टी ने आठ और 10 फरवरी को प्रदेश कार्यसमिति की बैठकें बुलाई हैं। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों के मद्देनजर सोमवार को प्रदेश मुख्यालय में विशेष बैठक हुई। इसमें प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, महामंत्री चंद्र्रमोहन ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष गुडिया सक्षम बोर्ड रूपा शर्मा, सचिव त्रिलोक जम्वाल, शिशु धर्मा, खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी एवं चेयरमैन कैलाश फेडरेशन रवि मेहता, मेयर कुसुम सदरेट, डिप्टी मेयर राकेश शर्मा और जिला अध्यक्ष संजय सूद उपस्थित रहे।

विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आठ और 10 फरवरी, 2019 को भाजपा प्रदेश मुख्यालय शिमला में प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की अध्यक्षता में होगी। इस बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी तीर्थ सिंह रावत विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। ठाकुर ने बताया कि आठ फरवरी को दोपहर एक बजे भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी, जिसमें भाजपा के सभी प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व संसदीय क्षेत्र संगठन मंत्री, संसदीय क्षेत्र विस्तारक और भाजपा के जिला प्रभारी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


चंद्रमोहन ठाकुर ने कहा कि भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 10 फरवरी 2019 को सुबह 10 बजे भाजपा मुख्यालय शिमला में होगी। इस बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के प्रदेशाध्यक्ष, पूर्व संसदीय क्षेत्र संगठन मंत्री, संसदीय क्षेत्र विस्तारक, भाजपा के जिला प्रभारियों के अतिरिक्त सभी सांसद, विधायक, विधानसभा चुनाव 2017 के सभी प्रत्याशी, सभी मोर्चों के प्रदेश महामंत्री, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, भाजपा के जिलाध्यक्ष, पार्टी, मोर्चों के राष्ट्रीय पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहेंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने कहा कि इस बैठक में कार्यसमिति की बैठक को लेकर विभिन्न समितियों को गठन कर दिया गया है तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारियां भी तय कर दी गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed