{"_id":"64b295b1e80fad0cb9083b93","slug":"himachal-bjp-adhyaksh-rajiv-bindal-statement-on-state-govt-hike-vat-on-diesel-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal BJP: बिंदल बोले- कांग्रेस सरकार ने जनता पर 1500 करोड़ का डाला बोझ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal BJP: बिंदल बोले- कांग्रेस सरकार ने जनता पर 1500 करोड़ का डाला बोझ
Sat, 15 Jul 2023 06:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 15 Jul 2023 06:19 PM IST
सार
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि जब कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आना था तो उन्होंने 10 गारंटियां तो जनता के समक्ष रख दीं, पर एक छुपी हुई गारंटी भी थी। उस गारंटी का नाम महंगाई और डीजल में वैट की बढ़ोतरी करना रहा है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने डीजल पर सात महीने में दो बार वैट बढ़ा दिया है। जब भाजपा सरकार सत्ता में थी, तब नवंबर 2021 में डीजल पर वैट में 7 रुपये की कटौती की गई, तब डीजल पर वैट 4.40 पैसे लगता था। अब दो बार वैट बढ़ने के बाद हिमाचल के लोगों को डीजल पर वैट 10.40 रुपये देना होगा।
विज्ञापन
कांग्रेस सरकार ने वैट बढ़ाकर सीधे जनता पर 1500 करोड़ रुपये से अधिक का आर्थिक बोझ बढ़ा दिया है। शनिवार को शिमला में पत्रकार वार्ता में बिंदल ने कहा कि आज जनता के जख्म पर मरहम लगाने का काम इस सरकार को करना चाहिए था, पर उन्होंने नमक लगाने का काम किया है।
विज्ञापन
जब कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आना था तो उन्होंने 10 गारंटियां तो जनता के समक्ष रख दीं, पर एक छुपी हुई गारंटी भी थी। उस गारंटी का नाम महंगाई और डीजल में वैट की बढ़ोतरी करना रहा है। बाकी गारंटियां सब गायब कर दी हैं। डीजल बढ़ने से पूरे प्रदेश में महंगाई बढ़ेगी। मालभाड़ा बढ़ेगा।
विज्ञापन
निर्माण सामग्री महंगी होगी। इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, शिमला ग्रामीण से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रहे रवि मेहता, मीडिया सह प्रभारी करण नंदा के अलावा राजेश शारदा भी मौजूद रहे। 180 करोड़ रुपये और 181 करोड़ रुपये दो अलग-अलग धनराशियां आईं डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि 180 और 181 करोड़ रुपये की दो अलग-अलग धनराशियां हिमाचल प्रदेश को मिली हैं। केंद्र सरकार ने आपदा राहत के लिए यह मदद दी है। इस बारे में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्थिति साफ कर चुके हैं।