{"_id":"598da4ca4f1c1b902f8b4582","slug":"himachal-bilaspur-three-year-old-girl-braid-chopped-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बिलासपुर में तीन साल की बच्ची की चोटी कटने से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बिलासपुर में तीन साल की बच्ची की चोटी कटने से दहशत
ब्यूरो/अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)
Updated Sat, 12 Aug 2017 08:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के अन्य हिस्सों की तरह अब बिलासपुर में भी चोटी कटने का मामला सामने आया गया है। जिला में स्वारघाट की ग्राम पंचायत तंबौल के गांव स्योता में तीन साल की बच्ची अनु देवी पुत्री ईश्वर ठाकुर के बाल वीरवार रात को काटे गए हैं।
विज्ञापन
इससे पूरे इलाके में दशहत का माहौल बन गया है। तंबौल पंचायत के गांव स्योता निवासी ईश्वर ठाकुर की तीन साल की बेटी अनु देवी वीरवार रात को अपने भाई बहन के बीच में सोई हुई थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जब शुक्रवार सुबह अनु देवी जाग कर उठी तो इसकी माता तनुजा और पापा ईश्वर ठाकुर यह देख कर हैरान रह गए कि बेटी के बाल कटे हुए थे और बालों का गुच्छा बैड के नीचे गिरा हुआ था।
विज्ञापन
घटना से परिवार सकते में है। वहीं तंबौल पंचायत के गांवों व खासकर महिलाओं में बाल कटने की इस घटना से भय का माहौल पैदा हो गया है। उल्लेखनीय है कि स्वारघाट इलाके के स्योता गांव से पहले हिमाचल के तीन स्थानों ऊना, कांगड़ा व सोलन में कटने की घटनाएं हो चुकी हैं।