फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   himachal bilaspur news: SP Bilaspur IPS Devakar Sharma dismissed police Constable Munish Dhiman from police service

बिलासपुर: कार्यभार छोड़ने से पहले एसपी ने की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा बेचने वाला पुलिस कांस्टेबल नौकरी से बर्खास्त

Wed, 18 Aug 2021 04:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 18 Aug 2021 04:36 PM IST
सार

22 मार्च 2021 को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में नलवाड़ी मेला मैदान लुहणू में पुलिस कांस्टेबल मुनीष धीमान को पुलिस ने नाबालिग को चिट्टा बेचने के मामले में पकड़ा था।

विज्ञापन
himachal bilaspur news: SP Bilaspur IPS Devakar Sharma dismissed police Constable Munish Dhiman from police service
दिवाकर शर्मा, एसपी बिलासपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने चिट्टा बेचने के आरोपी कांस्टेबल को बर्खास्त कर दिया है। बिलासपुर जिले में बतौर एसपी अपना कार्यभार छोड़ने से पहले उन्होंने यह बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी कांस्टेबल को इसी साल मार्च में नलवाड़ी मेले के दौरान नाबालिग को चिट्टा बेचते पकड़ा गया था। सदर थाने के केस दर्ज करने के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया था। आरोपी के खिलाफ विभागीय जांच बैठाई गई थी। इसमें वह दोषी पाया गया है। 

विज्ञापन


मार्च में नलवाड़ी मेले के दौरान एक नाबालिग ने लुहणू मैदान में कांस्टेबल पर चिट्टा बेचने का आरोप लगाया था। पुलिस ने नाबालिग से 0.13 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। पूछताछ में उसने कार में बैठे खाकी वर्दी पहने एक व्यक्ति से चिट्टा खरीदने की बात कही थी। यह कार पुलिस कांस्टेबल की निकली थी।  इसके बाद मामला दर्ज कर आरोपी पुलिस कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया था। विभागीय जांच शुरू होने के बाद उसे लाइन हाजिर किया गया था। 
विज्ञापन


एसपी दिवकार शर्मा ने कहा कि कांस्टेबल मुनीष धीमान मार्च में लुहणू मैदान में नलवाड़ी मेले के दौरान लड़के को चिट्टा बेचते पकड़ा गया था। पूछताछ में डियारा निवासी एक अन्य आरोपी आरिफ को चिट्टा, अफीम और 2.85 लाख रुपये के साथ पकड़ा गया था। पूछताछ में पता चला था कि कांस्टेबल ने आरिफ से चिट्टा खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने उसके घर दबिश दी थी। कहा कि बिलासपुर में बतौर एसपी कार्यभार छोड़ने से पहले कांस्टेबल मुनीष धीमान को बर्खास्त कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed