फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal became first state to cultivate Asafoetida

हींग की खेती शुरू करने वाला पहला राज्य बना हिमाचल

Fri, 27 Jul 2018 11:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 27 Jul 2018 11:25 AM IST
विज्ञापन
himachal became first state to cultivate Asafoetida

देश भर में हींग की खेती शुरू करने वाला हिमाचल पहला राज्य बन गया है। हींग की खेती हिमाचल के साथ उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भी की जा सकेगी। हींग का व्यावसायिक उत्पादन किया जाता है तो इससे किसानों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकेगी।

विज्ञापन


हींग 11 हजार से 35 हजार रुपये प्रति किलो बिकती है। हिमाचल के लाहौल-स्पीति में हींग की खेती की शुरुआत हो गई है। इसके अलावा प्रदेश के किन्नौर, चंबा और सिरमौर जिले में भी हींग की खेती की व्यापक संभावनाएं हैं।
विज्ञापन


राज्य के कृषि मंत्री रामलाल मारकंडा ने लाहौल-स्पीति में हींग के खेती का शुभारंभ किया। उन्होंने क्षेत्र के किसानों को हींग के पौधे उपलब्ध करवाए। भारतीय मसालों में हींग का अहम स्थान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका स्वाद हर व्यंजन में मिलता है। भारत दुनिया के कुल हींग उत्पादन का 40 प्रतिशत अपने घरेलू उपयोग में लाता है। हींग ईरान, तुर्किस्तान और अफगानिस्तान के अलावा कजाकिस्तान से मंगवाई जाती है। 

शुष्क ठंडी मरु भूमि में पैदा होता है हींग का पौधा

himachal became first state to cultivate Asafoetida

हींग का पौधा शुष्क ठंडी मरु भूमि में पैदा होता है, जो मुख्यतया ईरान, तुर्की, कजाकिस्तान, रूस, सीरिया और अफगानिस्तान के ठंडे क्षेत्रों में उगती है। भारत हींग के लिए पूरी तरह इन्हीं देशों पर निर्भर है।

इसे आयात करने के लिए कई हजार करोड़ खर्च करता है। हींग का प्रथम बीज भारत में मंगवाने वाले वाणिज्यिक फसलों पर पिछले 17 वर्षों से शोध में लगे डॉ. विक्रम शर्मा ने बताया कि हींग के लिए हमारे देश में पर्वतीय क्षेत्रों में हिमालयी क्षेत्र अति उपयुक्त हैं।

डॉ. विक्रम शर्मा प्रदेश में कॉफी के पौधों के सफल परीक्षण और प्रसार के लिए भी जाने जाते हैं। वे इस समय केंद्रीय कॉफी बोर्ड, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के निदेशक भी हैं। 

 उन्होंने पिछले वर्ष मुश्किल से हींग का बीज ईरान से हासिल किया था। इसके बाद तुर्की और अफगानिस्तान से भी बीज हासिल किया। इसे प्रायोगिक तौर पर लगाने को केंद्र और प्रदेश सरकार से आग्रह कर रहे थे।

पिछले दिनों उन्हें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुलाया था। कृषि और जनजातीय विकास मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने लाहौल-स्पीति में हींग का प्रथम परीक्षण करने में पूरा सहयोग किया।

ऐसा होता है हींग का पौधा

himachal became first state to cultivate Asafoetida

प्रायोगिक तौर पर हींग के बीज स्थानीय लोगों और कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कृषि विज्ञान केंद्र उदयपुर जिला लाहौल-स्पीति में दिए गए। उन्होंने मंडी क्षेत्र के जंजैहली तथा ऊपरी पहाड़ी क्षेत्र, चंबा के तीसा, किन्नौर के ऊपरी क्षेत्र को भी चुना हुआ है।

हींग के लिए उत्तराखंड के ऊपरी शुष्क ठंडे क्षेत्र, अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी भाग भी उपयुक्त हैं। पिछले दिनों इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन बायो टेक्नालॉजी पालमपुर ने भी उनसे परीक्षण के लिए बीज मांगा था। जो करीब 200 ग्राम डायरेक्टर डा. संजय कुमार और उनकी टीम को सौंप दिया था। 

डॉ. शर्मा ने बताया कि हींग गाजर प्रजाति का एक छोटा सा पौधा है, जिसकी आयु पांच वर्ष है। एक पौधा करीब आधा लीटर से एक लीटर तक हींग का दूध पैदा कर देता है। इसका बाजार में मूल्य 12 से 35 हजार तक है। बाजार में मिलने वाली हींग अशुद्धियों से भरपूर होती है।

इसमें आटा और अन्य अशुद्धियां डाल कर बनाया जाता है। इसमें 80 से 95 प्रतिशत तक आटा मिला कर बाजार में बेचा जाता है। अभी तक हींग का देश में कभी भी किसी शोध संस्थान ने कोई ट्रायल नहीं किया। न ही बीज उपलब्ध हो पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed