फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Bar Council elections to be held on April 20, results on April 23; elections being held after eight y

Bar Council election: हिमाचल बार काउंसिल के लिए 20 अप्रैल को मतदान, 23 को नतीजे, आठ वर्ष बाद हो रहे चुनाव

Thu, 16 Apr 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Apr 2026 05:00 AM IST
सार

 बार काउंसिल के चुनाव के लिए 20 अप्रैल को मतदान होगा। सुप्रीम कोर्ट की दखल के बाद आठ साल बाद चुनाव होने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Himachal Bar Council elections to be held on April 20, results on April 23; elections being held after eight y
हिमाचल बार काउंसिल। - फोटो : Bar Council

विस्तार

हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल के चुनाव के लिए 20 अप्रैल को मतदान होगा। सुप्रीम कोर्ट की दखल के बाद आठ वर्ष  बाद चुनाव होने जा रहे हैं। मतदान सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चलेगा। 7,780 अधिवक्ता वोट डालेंगे। वोटिंग के लिए 50 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। चुनावी नतीजे 23 अप्रैल को आएंगे। हिमाचल प्रदेश बार काउंसलिल चुनाव में इस बार कुल 45 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 43 अनुभवी श्रेणी के हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार पहली बार 4 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं, जिससे चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया के बाद अब उम्मीदवार 53 बार एसोसिएशनों के 7,780 मतदाताओं को लुभाने में जुट गए हैं। यह चुनाव केवल प्रतिनिधि चुनने का नहीं, बल्कि बार काउंसिल की जवाबदेही तय करने का है।

विज्ञापन

इन पोलिंग बूथों पर होगा मतदान
मतदान के लिए हिमाचल हाईकोर्ट समेत प्रदेशभर के न्यायिक परिसरों में कुल 50 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें हाईकोर्ट में पांच और शिमला जिला न्यायालय परिसर चक्कर में तीन पोलिंग बूथ होंगे। इसके अलावा, चौपाल रोहड़ू, ठियोग और रामपुर, कांगड़ा में धर्मशाला, देहरा गोपीपुर, बैजनाथ, जवाली, नूरपुर पालमपुर और इंदौरा, मंडी में मंडी, सुंदरनगर, करसोग, सरकाघाट, जोगेंद्रनगर व गोहर, सोलन में सोलन, नालागढ़, कसौली अर्की व कंडाघाट, कुल्लू में कुल्लू, बंजार, आनी व मनाली, सिरमौर में नाहन, राजगढ़ व पांवटा साहिब, चंबा में चंबा, तीसा व डलहौजी, हमीरपुर में हमीरपुर, बड़सर, नादौन, बिलासपुर में बिलासपुर, घुमारवीं व झंडूता, ऊना में ऊना व अंब और किन्नौर में रिकांगपिओ में पोलिंग बूथ बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

12 हजार अधिवक्ता पंजीकृत, वोटिंग अधिकार महज 7780 को मिला
प्रदेश की अदालतों में 15 हजार से अधिक अधिवक्ता प्रैक्टिस कर रहे हैं। इनमें से 12 हजार बार एसोसिएशनों में पंजीकृत हैं। सत्यापन की प्रक्रिया के बाद वोटर लिस्ट में मात्र 7,780 वकीलों को ही जगह मिली है। हजारों वकीलों के नाम कटने से 53 बार एसोसिएशनों में गहरा रोष है। वकीलों का आरोप है कि चुनाव आयोग की तर्ज पर यहां भी फिल्टर लगाकर वास्तविक मतदाताओं को प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है। हालांकि, पहली बार चुनाव में वकीलों को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है जबकि पहले यह भूमिका तहसीलदार या अन्य अधिकारी निभाते थे। इसे लेकर भी वकीलों में अंदरखाते नाराजगी है। चुनाव लड़ने के लिए तय की गई सवा लाख की भारी भरकम नामांकन फीस के चलते कई अधिवक्ता इस चुनाव में भाग नहीं ले सके। आम वकीलों का तर्क है कि इतनी भारी-भरकम राशि के कारण मध्यमवर्गीय और प्रतिभावान वकील नेतृत्व से वंचित रह जाएंगे।

विज्ञापन

ये हैं मुख्य चुनावी मुद्दे
वकीलों के साथ बढ़ती हिंसा की घटनाओं के बीच सुरक्षा कानून को लागू करना। युवा वकीलों के लिए स्टाइपेंड और हाईकोर्ट से लेकर तहसील स्तर की बार एसोसिएशनों में चैंबर, शौचालय और ई-लाइब्रेरी की कमी। वर्षों से हाईकोर्ट और अदालतों में जमा क्लेम राशि के भुगतान की प्रक्रिया को सरल बनाना।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed