फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly winter session in dharamshala tapovan himachal pradesh

शीत सत्र में एक-दूसरे को घेरने के लिए बनेगी रणनीति

Sat, 08 Dec 2018 01:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 08 Dec 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly winter session in dharamshala tapovan himachal pradesh

शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले एक-दूसरे को घेरने के लिए भाजपा व कांग्रेस नौ दिसंबर को धर्मशाला में रणनीति बनाएगी। भाजपा विधायक दल की बैठक मिनी सचिवालय में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में साढे़ छह बजे शुरू होगी। वहीं, विपक्ष के विधायक प्रदेश सरकार को घेरने के लिए सात बजे होटल धौलाधार में बैठक करेंगे।

विज्ञापन


विपक्ष के विधायकों की बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। दिसंबर महीने की सर्दी में तपोवन में हो रहे शीत सत्र में इस बार भाजपा-कांग्रेस एक-दूसरे की घेरने को तैयारी में हैं।
विज्ञापन


जिसके लिए दोनों दलों के विधायक पूरा होम वर्क कर सदन में दस्तक देंगे। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वे शीतकालीन सत्र को लेकर आठ दिसंबर को धर्मशाला पहुंच रहे हैं। शनिवार सांय कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शीत सत्र को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जयराम सरकार के एक साल में किया काम दिखाएगी डॉक्यूमेंटरी

जयराम सरकार के एक साल के कार्यकाल पर डॉक्यूमेंटरी फिल्म तैयार की जा रही है। इसमें सरकार के काम का बखान किया जाएगा। 25 से 30 मिनट की इस फिल्म की लांचिंग 27 दिसंबर को धर्मशाला में होने वाले जश्न समारोह में होगी। लोक संपर्क विभाग डॉक्यूमेंटरी फिल्म के लिए सूबे के हर जिले का दौरा कर रहा है। जयराम सरकार के कार्यकाल में जिन लोगों को योजनाओं का लाभ मिला है, उनसे बातचीत की जा रही है।

डॉक्यूमेंटरी में जयराम सरकार के एक साल में किए गए विकास कार्यों और योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत के अंश दर्शाए जाएंगे। सीएम के निजी सचिव श्रीकांत बाल्दी ने कहा कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की टीम सरकार के एक साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर डॉक्यूमेंटरी फिल्म तैयार कर रही है। डॉक्यूमेंटरी की लांचिंग धर्मशाला में आयोजन होने वाले समारोह में की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed