फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal Assembly winter session: Four bills introduced in the house on the second day

विधानसभा शीत सत्र: दूसरे दिन सदन में चार विधेयक पेश

Sat, 11 Dec 2021 10:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Dec 2021 10:15 PM IST
सार

सदन में चार विधेयक हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2021, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2021, हिमाचल प्रदेश लोकायुक्त (संशोधन) विधेयक, सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी हिमाचल प्रदेश पेश किए गए। 

विज्ञापन
himachal Assembly winter session: Four bills introduced in the house on the second day
हिमाचल विधानसभा धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन में चार विधेयक हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2021, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2021, हिमाचल प्रदेश लोकायुक्त (संशोधन) विधेयक, सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी हिमाचल प्रदेश पेश किए गए।  सदन में पेश किए गए हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (संशोधन) बिल 2021 विधेयक में हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय अधिनियम की धारा 12 में संशोधन किया गया है। संशोधन के तहत कहा गया है कि अगर विश्वविद्यालय में अचानक वीसी का पद सृजित किया जाए तो तकनीकी शिक्षा विभाग का प्रशासनिक सचिव अस्थायी रूप से वीसी का कार्यभार संभाल सकता है, जब तक नियमित वीसी की नियुक्ति न हो जाए।

विज्ञापन


संशोधन में और एक प्रावधान किया गया है कि यदि वीसी किसी वजह से काम करने में असमर्थ हों तो उनकी जगह वरिष्ठ संकाय सदस्य और सरकार की ओर से वीसी के तौर पर अधिकृत अफसर नामित किया जा सकता है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (संशोधन) बिल 2021 में विश्वविद्यालय का क्षेत्राधिकार बढ़ाने का प्रावधान किया गया है। बिल में किए गए प्रावधान के तहत अब विश्वविद्यालय अपने राज्य से बाहर भी दूसरे संस्थानों को अपनी संबद्धता दे सकता है।  हिमाचल प्रदेश लोकयुक्त (संशोधन) बिल 2021 में किए गए प्रावधान के अनुसार राज्य में लोकायुक्त के पद पर नियुक्ति के लिए अब हाईकोर्ट के जज भी पात्र होंगे। इससे पहले लोकायुक्त पद पर नियुक्ति के लिए हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और सुप्रीम कोर्ट के जज ही पात्र होते थे। एक और पेश किए गए विधेयक सरदार पाल विश्वविद्यालय मंडी हिमाचल प्रदेश बिल के अनुसार मंडी जिला में नया विश्वविद्यालय बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed