Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Assembly Winter Session: A heated exchange between CM Sukhu and Leader of Opposition Jairam on the Sa

हिमाचल विधानसभा शीत सत्र: सहारा योजना पर सीएम सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम में तीखी नोकझोंक

Sat, 21 Nov 2026 05:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन(धर्मशाला)।
अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन(धर्मशाला)। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 21 Nov 2026 05:14 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री ने विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि सहारा योजना बंद नहीं की गई है। अब तक 9,569 लाभार्थियों को तीन-तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। वहीं जयराम ठाकुर ने जरूरतमंदों की पेंशन बंद होने और जीवित व्यक्ति को मृत घोषित करने का मामला उठाकर सरकार को घेरा। 

विज्ञापन
Himachal Assembly Winter Session: A heated exchange between CM Sukhu and Leader of Opposition Jairam on the Sa
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सहारा योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बीच तीखी नोकझोंक हुई। मुख्यमंत्री ने विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि सहारा योजना बंद नहीं की गई है। अब तक 9,569 लाभार्थियों को तीन-तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। वहीं जयराम ठाकुर ने जरूरतमंदों की पेंशन बंद होने और जीवित व्यक्ति को मृत घोषित करने का मामला उठाकर सरकार को घेरा। मुख्यमंत्री ने मामले की जांच करवाने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री सुक्खू ने सदन में बताया कि सहारा योजना का अध्ययन करवाया गया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

पूर्व भाजपा सरकार के योजना में 81,820 लोगों को शामिल किया
पूर्व भाजपा सरकार के समय इस योजना में 81,820 लोगों को शामिल किया गया था। भाजपा कार्यकर्ताओं को योजना का लाभ दिया गया। योजना को स्वास्थ्य विभाग से शिफ्ट कर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को सौंपा गया है। अब वास्तविक लाभार्थियों की पहचान के लिए सत्यापन किया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लाभार्थियों की स्थिति और पात्रता की जांच कर रही हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 9,569 लोगों को सहारा योजना के तहत तीन-तीन हजार रुपये दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने विधायकों से आग्रह किया कि उनके विधानसभा क्षेत्रों में यदि कोई व्यक्ति गंभीर बीमारी से ग्रसित है तो उसे एक महीने के भीतर योजना के लिए आवेदन करवाएं। उन्होंने कहा कि योजना बंद नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने ये कहा
इस पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि योजना की असली जरूरत उन लोगों को है, जो बिस्तर पर पड़े हैं और दूसरों के सहारे जीवन बिता रहे हैं। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र का मामला उठाते हुए बताया कि एक व्यक्ति को मृत घोषित कर उसकी पेंशन बंद कर दी गई, जबकि वह जीवित है। उसका परिवार उनसे मिलने भी आया था। उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायतें प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से भी मिल रही हैं। मुख्यमंत्री को अपनी टिप्पणी पर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को लाभ देने वाली बात मुख्यमंत्री गलत कह रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता अपने आप में सक्षम हैं। उन्हें जरूरत नहीं, यह योजना गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए है। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने विधानसभा में यह प्रश्न उठाया।

विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री बोले- पूर्व भाजपा सरकार ने मृत व्यक्ति का कर दिया तबादला
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि सरकारें ऐसा नहीं करतीं। भाजपा के कार्यकाल में तो मृत लोगों के तबादले तक कर दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed