फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly speaker met pm narendra modi at delhi

पीएम नरेंद्र मोदी से मिले डॉ. राजीव बिंदल, उठाया ये मसला

Sat, 20 Jan 2018 10:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन (सिरमौर) Updated Sat, 20 Jan 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly speaker met pm narendra modi at delhi

हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। जबकि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर नाहन में सेना और स्थानीय लोगों के मध्य दशकों से चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए। 

विज्ञापन


डॉ. राजीव बिंदल ने केंद्रीय रक्षा मंत्री को अवगत कराया कि लगभग 45 वर्ष पूर्व भू-व्यवस्था विभाग की बंदोबस्त की त्रुटियों के कारण सेना और स्थानीय लोगों के मध्य भूमि संबंधी विवाद पैदा हो गया था जिस कारण नाहन शहर के वार्ड नंबर 12 और इसके साथ लगते 12 गांव के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। 
विज्ञापन


बंदोबस्त की चूक के कारण इस क्षेत्र में रहने वाले सैकड़ों परिवार प्रभावित हो रहे हैं। इस मामले के समाधान के लिए अनेकों बार राज्य एवं केंद्र सरकार से मामला प्रभावी ढंग से उठाया गया है। तत्कालीन रक्षा मंत्री मनोहर परिकर से भी इस बारे विस्तार से चर्चा की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिंदल ने रक्षा मंत्री से उठाई ये मांग

himachal assembly speaker met pm narendra modi at delhi

इसके बाद रक्षा विभाग ने राज्य सरकार को पत्र भेजकर सूचित किया था कि यदि स्थानीय नागरिकों के कब्जेे के एवज में इतनी ही भूमि हिमाचल प्रदेश सरकार सेना को स्थानांतरित करती है तो मामले का समाधान हो जाएगा। 

डॉ. बिंदल ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि पूर्व में रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी निर्देश के अनुरूप इस मामले को और गति प्रदान की जाए। विवाद के कारण नाहन नगर परिषद के वार्ड नंबर 12 तथा साथ लगते कुल 12 गांव जाब्बल का बाग, जलापडी, रामकुंडी, सिंबलवाला, रोड़ावाली, लाडली, गाडडा धारक्यारी,बुब्बीधार,

बिक्रम कैंसल, मझौली, कोटडी, गदपेडला तथा भलगों आदि गांवों के लोग प्रभावित हो रहे हैं।  उन्होंने रक्षा मंत्री को अवगत करवाया कि भूमि विवाद के कारण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन पांच किलोमीटर लंबी बनोग-जाबल का सड़क का निर्माण कार्य भी अवरुद्ध पड़ा है। रक्षा मंत्री ने अध्यक्ष विधानसभा डॉ. राजीव बिंदल को आश्वासन दिया कि इस मामले पर गंभीरता से कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed