फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   himachal Assembly Speaker Kuldeep Singh Pathania said 10 BJP MLAs in contact with Congress

Himachal Politics: विधानसभा अध्यक्ष बोले- भाजपा के 10 विधायक कांग्रेस के संपर्क में

Thu, 09 Mar 2023 09:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 Mar 2023 09:45 PM IST
सार

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया  ने कहा कि अब सरकार कांग्रेस पार्टी के चुने हुए 40 विधायकों ने चलानी है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर अपने विधायकों पर नजर रखें, 10 विधायक कांग्रेस के सपंर्क में हैं। 

विज्ञापन
himachal Assembly Speaker Kuldeep Singh Pathania said  10 BJP MLAs in contact with Congress
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया - फोटो : संवाद

विस्तार

जिस पार्टी की सरकार खुद अपने पांच सालों में कुछ नहीं कर पाई। उनको लगता है कि दो माह में ही सब कुछ हो जाएगा, भाजपा की यह दुखदाई स्थिति है। यह बात विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने हमीरपुर के एक दिवसीय दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में कही। पठानिया ने कहा कि भाजपाइयों को पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के संदेश का पालन करते हुए चुपचाप बैठ कर वर्ष 2024 के चुनावों का इंतजार करना चाहिए। सुजानपुर के राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव के समापन समारेाह में बतौर मुख्यातिथि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने दो टूक शब्दों में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को नसीहत दी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर ने अब सरकार नहीं चलानी है। अब सरकार कांग्रेस पार्टी के चुने हुए 40 विधायकों ने चलानी है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर अपने विधायकों पर नजर रखें, 10 विधायक कांग्रेस के सपंर्क में हैं। वहीं पठानिया ने कहा कि बीजेपी पूरी तरह से निरुत्साहित है, तभी दो महीनों के कार्यकाल को लेकर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रही है। पठानिया ने कहा कि अभी तो कांग्रेस को सत्ता में आए हुए दो माह हुए हैं, इसके बावजूद प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन का नारा देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार बेहतर काम कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि पिछले पांच सालों में सत्ता में रहने पर जयराम के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने प्रदेश में कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार समाज के हर वर्ग की रक्षा करते हुए प्रदेश का एक समान विकास करेगी। कांग्रेस सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र के तहत पुरानी पेंशन स्कीम को मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी प्रदान कर दी है साथ ही महिलाओं को 1500-1500 रुपये देने की भी तैयारी चल रही है। घोषणा पत्र के सभी वायदों को सरकार अपने कार्यकाल में पूरा करेगी।

विधानसभा अध्यक्ष की भूमिका निष्पक्षता से निभाएं, वरना कक्ष के बाहर करेंगे घेराव : परमार

वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता विपिन सिंह परमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय होली समारोह सुजानपुर में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की उपस्थिति से उन्हें आपत्ति नहीं है, पर जिस प्रकार से उन्होंने वहां अपना वक्तव्य रखा वह एक विधानसभा अध्यक्ष पद की गरिमा के खिलाफ है। जिस प्रकार से उन्होंने बातचीत करते हुए एक कांग्रेस के प्रवक्ता की भूमिका निभाई है, उससे विधानसभा अध्यक्ष के आसन की धज्जियां उड़ गई हैं। वह चाहते हैं कि कुलदीप सिंह पठानिया विधानसभा अध्यक्ष के रूप में विधानसभा का संचालन ठीक से करें और अगर वह एक प्रवक्ता की भूमिका में रहना चाहते हैं तो हम विधानसभा अध्यक्ष का घेराव उनके कक्ष के बाहर करेंगे, क्योंकि हम इस पद्धति के खिलाफ हैं।

विधानसभा अध्यक्ष को पता होना चाहिए कि यह पद एक राजनीतिक नहीं, बल्कि एक सांविधानिक व्यवस्था है। जिस प्रकार से उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर टिप्पणी की है, वह पूर्ण रूप से दिखाता है कि वह एक राजनीतिक प्रवक्ता की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। एक विधानसभा अध्यक्ष का कार्य पूरे सदन को साथ चलाना होता है, न केवल सत्ता का पक्ष रखना होता है। विधानसभा अध्यक्ष ने जिस प्रकार से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बारे में कहा है कि पिछले दो महीने में उन्होंने प्रदेश में अनेक नई योजनाएं चला दी हैं और भाजपा के 10 विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं। यह विधानसभा अध्यक्ष के सांविधानिक पद को ठेस पहुंचाता है। कुलदीप पठानिया अभी नए-नए विधानसभा अध्यक्ष बने हैं और लगता है कि वह विधानसभा के नियमों से परिचित नहीं हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed