{"_id":"64ef43a392c18562380bdf44","slug":"himachal-assembly-session-proceedings-will-start-at-2-pm-on-september-18-seven-meetings-will-be-held-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal VidhanSabha Session: 18 सितंबर को दो बजे शुरू होगी विधानसभा सत्र की कार्यवाही, सात बैठकें होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal VidhanSabha Session: 18 सितंबर को दो बजे शुरू होगी विधानसभा सत्र की कार्यवाही, सात बैठकें होंगी
Wed, 30 Aug 2023 06:59 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 30 Aug 2023 06:59 PM IST
सार
चौदहवीं विधानसभा के तीसरे सत्र की 18 सितंबर को दोपहर 2:00 बजे से शुरूआत होगी। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की मंजूरी के बाद विधानसभा सचिवालय ने बुधवार को इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
हिमाचल विधानसभा शिमला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधानसभा के तीसरे सत्र की 18 सितंबर को दोपहर 2:00 बजे से शुरूआत होगी। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की मंजूरी के बाद विधानसभा सचिवालय ने बुधवार को इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है। मानसून सत्र के दौरान कुल सात बैठकें होंगी। 25 सितंबर को सत्र समाप्त होगा। प्रदेश में बरसात से हुए नुकसान को लेकर सदन गरमाएगा।
विज्ञापन
सत्ताधारी दल जहां केंद्र सरकार से आर्थिक मदद नहीं मिलने का मामला उठा सकता है। वहीं विपक्षी दल भाजपा बचाव एवं राहत कार्यों में भेदभाव होने का आरोप लगाएगा। प्रदेश में इस वर्ष विधानसभा का मानसून सत्र देरी से हो रहा है। बीते कई वर्षोंं के दौरान मानसून सत्र अगस्त तक समाप्त हो जाता था। प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक आपदा से हुए भारी नुकसान हो देखते हुए इस बार मानसून सत्र को देरी से करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बीते दिनों बताया था कि प्रदेश में अभी सभी अधिकारी और कर्मचारी राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। ऐसे में सत्र में देरी होगी।
विज्ञापन