फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Assembly Session, CM said that Project report is being prepared for the airport in Mandi

Himachal Assembly Session: सीएम बोले- मंडी में हवाई अड्डे के लिए तैयार हो रही है परियोजना रिपोर्ट

Wed, 10 Aug 2022 07:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 10 Aug 2022 07:54 PM IST
सार

नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के सवाल का लिखित जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि परियोजना रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद अनुमानित लागत का आकलन किया जा सकता है। केंद्र सरकार के साथ वित्तीय सहायता के बारे में पत्राचार जारी है।

विज्ञापन
Himachal Assembly Session, CM said that Project report is being prepared for the airport in Mandi
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि मंडी में हवाई अड्डा निर्माण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है। अभी तक मुआवजे के रूप में कोई धनराशि प्रदान नहीं की गई है। नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के सवाल का लिखित जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि परियोजना रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद अनुमानित लागत का आकलन किया जा सकता है। केंद्र सरकार के साथ वित्तीय सहायता के बारे में पत्राचार जारी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि जिला मंडी की बल्ह तहसील में हवाई अड्डे के निर्माण के लिए स्थान का चयन किया गया है। निर्माण के लिए 2535-01-09 बीघा निजी भूमि अधिग्रहण की जानी है। 

विज्ञापन


सोलन-कैथलीघाट फोरलेन का कार्य प्रगति पर: जयराम
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) हिमाचल में चार राष्ट्रीय राजमार्ग बना रहा है। इनमें परवाणू से सोलन-कैथलीघाट-शिमला बाईपास, किरतपुर से नेरचौक-मनाली, पिंजौर से नालागढ़ और पंजाब हिमाचल सीमा से मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग शामिल हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह जानकारी भाजपा विधायक रमेश ध्वाला के प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। कहा कि परवाणू से सोलन-कैथलीघाट-शिमला बाईपास राष्ट्रीय मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर है। परवाणू से सोलन तक 100 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। सोलन से कैथलीघाट का कार्य 58.50 फीसदी पूरा कर लिया है। कैथलीघाट से शकराल और शकराल से ढली का कार्य अभी होना है। किरतपुर से नेरचौक (ब्राउन फील्ड) 88.70 फीसदी और ग्रीन फील्ड 64 फीसदी, सुंदरनगर बाईपास 4.56 फीसदी, नेरचौक से पंडोह 15 फीसदी, पंडोह से टकोली 79 फीसदी, टकोली से कुल्लू 97 फीसदी कार्य पूरा कर लिया है। पिंजौर से नालागढ़ 1.38 फीसदी और चौथे फोरलेन पंजाब बॉर्डर से मोह तक 1.30 फीसदी काम कर लिया गया है।  
विज्ञापन


भुंतर से बिजली महादेव रज्जू मार्ग मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन
जिला कुल्लू में भुंतर से बिजली महादेव रज्जू मार्ग का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। 26 अगस्त को प्रधान सचिव विधि के पास भी मामले को लेकर बैठक होनी है। बुधवार को सदन में कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के सवाल के लिखित जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि इस रज्जू मार्ग के लिए पर्यटन विभाग और ऊषा ब्रैको बिजली महादेव रोपवे प्राइवेट लिमिटेड के बीच 23 फरवरी, 2017 को करार हुआ था। रज्जूमार्ग की स्थापना के लिए भुंतर में तलोगी गांव में रिवर रेंज रेस्तरां के समीप भूमि का चयन किया गया है। वन भूमि को हस्तांतरित करने के लिए कंपनी ने एफसीए केस 12 दिसंबर, 2020 को अपलोड किया। इसके बाद कंपनी ने इस निर्माण को लेकर विशेष आगामी कार्यवाही नहीं की। सरकार ने संज्ञान लेते हुए करारनामे को समाप्त करने का फैसला लिया। सरकार की ओर से नोटिस जारी होने से पहले ही कंपनी हाईकोर्ट चली गई है। मामला अभी विचाराधीन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में टोल टैक्स से 109 करोड़ का राजस्व जुटाएगी सरकार : जयराम

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा में कहा कि हिमाचल में सरकार टोल टैक्स से 109 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाएगी। वर्तमान में टोल बैरियरों से सरकार के खजाने में करीब 100 करोड़ की राशि जमा हो रही है। काठगढ़ टोल बैरियर दूसरी जगह ले जाने से सरकार को राजस्व का नुकसान होगा। इस क्षेत्र से खनिज भी ले जाया जाता है। अगर इस बैरियर को दूसरी जगह ले जाया जाएगा तो इससे राजस्व की चोरी की आशंका रहेगी। साथ ही टोल बैरियर को नुकसान भी होगा। 

विधायक रीता देवी ने मानसून सत्र के पहले दिन नियम-62 के तहत काठगढ़ टोल बैरियर दूसरी जगह ले जाने के लिए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाया था। सरकार से इसे दूसरे स्थान में ले जाने की मांग की थी। कहा था कि यहां इंदौरा के प्रसिद्ध शिव मंदिर में रोजाना पंजाब के हजारों लोग आते हैं। इनसे टोल टैक्स वसूला जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि काठगढ़ टोल बैरियर में हर साल 9.79 करोड़ का टैक्स आता है। यहां से छोटे वाहनों के अलावा बड़े वाणिज्य वाहन भी गुजरते हैं।

यहां से 400 मीटर में पंजाब की सीमा है। अगर टोल बैरियर को 200 मीटर भी हटाया जाता है तो इससे सरकार को राजस्व की क्षति होगी। गुप्त रास्तों से खनिज से टैक्स की चोरी होने की आशंका रहेगी। कांग्रेस विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने नियम 130 के तहत वनों में आग और प्राकृतिक आपदा से हुए अभी तक के नुकसान की पू्र्ति के लिए धनराशि बढ़ाने पर प्रस्ताव लाया। इस पर शुक्रवार को चर्चा होगी।0 जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह जवाब देंगे। 

महिलाओं की भागेदारी के बिना विकास नहीं : जयराम  

रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से करवाए गए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ हिमाचल की लाखों महिलाओं तक पहुंच रहा है। प्रदेश में महिलाएं कुल आबादी का लगभग 50 प्रतिशत हैं। इनकी सक्रिय भागीदारी के बिना विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान ही पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया था।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद ने महिला सशक्तीकरण को तत्पर रहने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें आगामी विधानसभा चुनावों में महिलाओं की ओर से हरसंभव सहयोग और समर्थन देने का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम के दौरान सक्षम गुड़िया बोर्ड की अध्यक्ष रूपा शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी वंदना गुलेरिया, भाजपा आईटी संयोजक रिद्धिमा, महिला मोर्चा की अन्य पदाधिकारी और अन्य महिलाएं भी उपस्थित थीं। इस दौरान महिला मोर्चा पदाधिकारियों के अलावा धार्मिक संस्था प्रजापिता ब्रह्मकुमारी की सदस्यों, तिब्बती समुदाय की महिलाओं, नर्सों, महिला अधिवक्ताओं, महिला पुलिस अधिकारियों और अन्य महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed