हिमाचल विधानसभा सत्र: 55 हजार विद्यार्थियों की संख्या वाले 27 कॉलेज बनेंगे उत्कृष्ट
हिमाचल प्रदेश में 27 महाविद्यालयों को उत्कृष्ट कॉलेजों में परिवर्तित किया जाएगा। इनमें शैक्षणिक उन्नयन, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के सुदृढ़ीकरण, भवन और बुनियादी ढांचे, डिजिटलीकरण, अनुसंधान केंद्र, प्लेसमेंट और कैरियर मार्ग दर्शन प्रकोष्ठ पर खर्च करने के लिए प्रति महाविद्यालय को एक-एक करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में 27 महाविद्यालयों को उत्कृष्ट कॉलेजों में परिवर्तित किया जाएगा। विधायक अरुण कुमार के सवाल के लिखित जवाब में शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने बताया कि भोरंज, धर्मपुर, झंडूता, हरिपुर, बंजार, पालमपुर, बंगाणा, सिराज स्थित लंबाथाच, कोटला बेहड़, कोटशेरा शिमला, जोगिंद्रनगर, नूरपुर, बिलासपुर, कुल्लू, ऊना, नालागढ़, नादौन, पांवटा साहिब, हमीरपुर, अंब, चंबा, थुरल, सरकाघाट, ठियोग, अर्की, नगरोटा बगवां और ढलियारा कॉलेज को उत्कृष्ट बनाया जाएगा। इनमें विद्यार्थियों की संख्या 55,869 है। इनमें शैक्षणिक उन्नयन, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के सुदृढ़ीकरण, भवन और बुनियादी ढांचे, डिजिटलीकरण, अनुसंधान केंद्र, प्लेसमेंट और कैरियर मार्ग दर्शन प्रकोष्ठ पर खर्च करने के लिए प्रति महाविद्यालय को एक-एक करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
नई नियुक्तियां होने से नौ एसएमसी शिक्षकों की सेवाएं समाप्त
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नई नियुक्तियां होने या तबादलों के चलते सीएंडवी वर्ग के नौ एसएमसी शिक्षकों की सेवाएं समाप्त हुई हैं। विधायक सुरेंद्र शौरी के सवाल का लिखित जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने बताया कि भाषा विषय के सभी नौ शिक्षक कुल्लू जिले से हैं। इनमें निर्मला देवी, कुमारी मीना, रमेश चंद, कृष्णा कुमारी, छम्वेला देवी, कल्पना देवी, विद्या देवी, सुनीता कुमारी और रमा देवी शामिल हैं।
1997 में भर्ती नर्सरी शिक्षकों को पुरानी पेंशन देने का मामला विचाराधीन
शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने विधायक पवन कुमार काजल के सवाल का लिखित जवाब देते हुए बताया कि वर्ष 1997 में भर्ती किए गए नर्सरी शिक्षकों को पुरानी पेंशन देने का मामला सरकार के विचाराधीन है। इन शिक्षकों को वर्ष 2008 में जेबीटी के पद पर नियमित किया गया है।
392 पटवार वृत्त भवनों में बिजली कनेक्शन नहीं
प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित 392 पटवार वृत्त भवनों में बिजली कनेक्शन नहीं हैं। इनमें कुछ भवन अभी निर्माणाधीन हैं। कुछ भवनों की मरम्मत का कार्य चल रहा है। कुछ पटवार वृत्त भवनों में बिजली कनेक्शन लगाने के लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। राजस्व मंत्री महेंद्र सिंह ने विधायक प्रकाश राणा के सवाल पर लिखित में यह जानकारी दी।