फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly elections gs bali and sudhir sharma lunch diplomacy

विधानसभा चुनाव से पहले सुधीर-बाली की लंच डिप्लोमेसी

Mon, 11 Sep 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Mon, 11 Sep 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly elections gs bali and sudhir sharma lunch diplomacy

कांगड़ा की राजनीति में एक-दूसरे से छत्तीस का आंकड़ा रखने वाले परिवहन मंत्री जीएस बाली और शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने विधानसभा चुनाव से पहले नरवाणा में लंच डिप्लोमेसी के बहाने लंबे समय से चल रहे शीतयुद्ध को खत्म करने की पहल की है।

विज्ञापन


गांव नरवाणा खास में रुबरू संस्था के कार्यालय में लंच के बहाने दोनों नेता करीब डेढ़ से दो घंटे तक साथ रहे। इस दौरान बाली व सुधीर में करीब आधा घंटा बंद कमरे में बातचीत की।
विज्ञापन


धर्मशाला में अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल का शिलान्यास करने आए जीएस बाली को लंच देकर सुधीर शर्मा ने लंबे अरसे से चल रहे शीतयुद्ध को विराम देने की पहल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल के समय तक तक एक-दूसरे के आयोजनों से हमेशा दूरियां बनाकर रखने वाले सुधीर व बाली की लंच डिप्लोमेसी ने कांगड़ा की सियासत में गर्माहट ला दी है।

सुधीर ने बाली को बताया बड़ा भाई

himachal assembly elections gs bali and sudhir sharma lunch diplomacy

इससे पहले धर्मशाला में अपनी-अपनी गाड़ियों में पहुंचे दोनों नेताओं के समर्थकों ने एक साथ उनका स्वागत किया। सुधीर शर्मा के समर्थकों ने भी परिवहन मंत्री जीएस बाली के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस दौरान बाली ने धर्मशाला को स्मार्ट बनाने में शहरी विकास मंत्री के योगदान की सराहना की।

धर्मशाला में बस अड्डे के शिलान्यास समारोह में दोनों दिग्गजों ने मंच से एक-दूसरे की तारीफों के खूब पुल बांधे। इस दौरान बाली ने जहां सुधीर को अपना छोटा भाई कहकर संबोधित किया, वहीं सुधीर ने भी जीएस बाली को अपना बड़ा भाई कहने में कोई संकोच नहीं किया।

इस दौरान दोनों नेताओं के बदले सुर देखकर हर कोई हैरान था। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि सुधीर शर्मा उनके लिए छोटे भाई के समान हैं। सुधीर द्वारा दिया गया लंच काफी स्वादिष्ट और आनंदमयी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed