भाजपा की राजधानी एक्सप्रेस में जुड़ेगा हिमाचल का डिब्बाः राजीव प्रताप रूडी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि भाजपा की राजधानी एक्सप्रेस में हिमाचल का डिब्बा भी जल्द जुड़ेगा। धर्मशाला में प्रेसवार्ता के दौरान हिमाचल में दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी और प्रो. प्रेम कुमार धूमल भाजपा के सीएम होंगे।
हाईकमान के धूमल को सीएम उम्मीदवार घोषित करने से कार्यकर्ताओं में जोश हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल और गुजरात में हो रहे चुनावों में भाजपा की जीत लगभग तय है।
हिमाचल में भाजपा सरकार बनने के बाद कृषि, पर्यटन, बागवानी और रोजगार के क्षेत्र में प्राथमिकता से काम किया जाएगा। नोटबंदी और जीएसटी से कुछ समय पर परेशानी हुई है लेकिन, इन दोनों फैसलों के आने वाले समय में अच्छे परिणाम आएंगे।
केंद्रीय विश्वविद्यालय को लेकर भाजपा के स्टैंड पर पूछे गए प्रश्न पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विस चुनाव के बाद जब केंद्र और हिमाचल में दोनों जगह भाजपा सरकार होगी तो केंद्रीय विवि का निर्माण जल्द हो जाएगा। इस मौके पर धर्मशाला से भाजपा उम्मीदवार किशन कपूर, भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सूरत नेगी, उमेश दत्त, संजय शर्मा और राकेश शर्मा मौजूद रहे।
कांग्रेस का मैनिफेस्टो कॉमेडी वाला : शाहनवाज
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने बुधवार को कांग्रेस के घोषणापत्र को कॉमेडी वाला मैनिफेस्टो करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस क्रप्शन में हीरो, पर काम में जीरो है। शाहनवाज डलहौजी विधानसभा के बनीखेत में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि सब कुछ लुटाकर होश में आए तो क्या आए वीरभद्र सिंह जी। कहा कि थकी हारी कांग्रेस घिसा-पिटा मैनिफेस्टो लिख रही है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब कोई वादा याद नहीं आया।
उन्होंने कांग्रेस के जीरो क्रप्शन पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस क्रप्शन में नंबर वन हीरो हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब कांग्रेस पार्टी के बहकावे में आने वाली नहीं है।