सुरजेवाला बोले- मोदी जुमलों के सरदार, हिमाचल की जनता से किया छल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा ने हिमाचल की जनता से छल और धोखा किया है। पीएम मोदी जुमलों के सरदार बन चुके हैं। मोदी विपक्ष के नेताओं के खिलाफ छोटी और ओछी बातें कर रहे हैं।
यूपीए सरकार ने हिमाचल को विशेष राज्य का दर्जा दिया। इसे मोदी सरकार ने वर्ष 2015 में समाप्त कर दिया। चुनाव नजदीक आने पर अप्रैल 2017 में यह दर्जा बहाल कर दिया लेकिन आज तक हिमाचल को फूटी कौड़ी नहीं दी।
पालमपुर रैली में हिमाचल को पर्यटन का स्वर्ग बनाने का ऐलान किया था लेकिन आज तक कोई मदद नहीं दी। इसी प्रकार 27 अप्रैल 2017 को शिमला में सस्ती हवाई सेवा के लिए उड़ान योजना शुरू की
लेकिन लोगों शिमला-दिल्ली हवाई सेवा के लिए 15 हजार से कम में टिकट नहीं मिल रहा है। किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। इससे पहले सुरजेवाला ने मनेढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया।
मोदी सरकार का बाप-बेटा मॉडल
सुरजेवाला ने भ्रष्टाचार को लेकर मोदी सरकार पर वार करते हुए कहा कि इस सरकार ने बाप-बेटा मॉडल निकाला है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे की कंपनी की आय अचानक हजारों गुना बढ़ गई जिसकी जांच से प्रधानमंत्री क्यों कतरा रहे हैं।
वहीं, एनएसए अजीत डोभाल के बेटे के निजी फाउंडेशन में मोदी सरकार के चार मंत्री निदेशक हैं। राजस्थान के खनन घोटाले, छत्तीसगढ़ के राशन वितरण घोटाले की जांच को लेकर मोदी चुप क्यों हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि तंज कसते हुए कहा कि मोदीa-शाह ड्राइक्लीनिंग कंपनी में सभी दागी नेेताओं के दाग धुल जाते हैं। सुखराम, मुकल राय जैसे नेताओं को भाजपा में लेना इसका प्रमाण है।