फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election prime minister narendra modi rally at kangra

पीएम बोले- देश में हिमाचल का डंका बजाना है तो भाजपा को बहुमत से जिताएं

Mon, 06 Nov 2017 10:05 AM IST
टीम डिजिटल/ शिमला
टीम डिजिटल/ शिमला Updated Mon, 06 Nov 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election prime minister narendra modi rally at kangra

दो दिन के हिमाचल दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा वार किया। शनिवार को कांगड़ा शाहपुर के चंबी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी ने आज विश्व भर में मोदी का डंका नहीं बल्कि सवा सौ करोड़ हिंदोस्तानियों का डंका बज रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा को तीन चौथाई बहुमत से जीताकर देश भर में देवभूमि का डंका बजाएं। उन्होंने कहा कि मतदान से पहले ही कांग्रेस ने हार के डर से मैदान छोड़ दिया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को उनके नसीब पर छोड़ा ही नहीं बल्कि कांग्रेस ने टांग दिया है। उम्र के इस पड़ाव में वीरभद्र का ऐसा हाल कर किस बात का बदला लिया है, यह पता नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस की मानसिकता दीमक की तरह

himachal assembly election prime minister narendra modi rally at kangra

मोदी ने कहा मोदी ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता दीमक की तरह है। इस दीमक को जड़ से उखाड़ फेंकना होगा। कांग्रेस के पापों की वजह से जनता में गुस्सा है। जनता के साथ अन्याय करने वालों को, जनता के हितों से खिलवाड़ करने वालों को जनता भस्म कर देती है और ये हिमाचल के चुनाव में दिख रहा है।


30 सेकेंड में कौन सा इंटरव्यू लेती है हिमाचल सरकार
पीएम मोदी ने वीरभद्र सरकार द्वारा श्रेणी 3 और 4 के सरकारी पदों की भर्तियों में इंटरव्यू प्रथा बंद न करने पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि केंद्र के इस निर्णय को देश भर के राज्यों ने मान लिया लेकिन हिमाचल सरकार ने इंटरव्यू की प्रथा को जारी रखकर लाखों बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। उन्होंने कहा कि श्रेणी 3 और 4 के सरकारी पदों की भर्तियों में इंटरव्यू प्रक्रिया के दौरान दलाली होती है। योग्य युवा नौकरी से वंचित रह जाते हैं। आखिर 30 सेकेंड के इंटरव्यू में हिमाचल सरकार कौन सी योग्यता परखती है।

मोदी और धूमल की जोड़ी हिमाचल को नई उंचाइयों तक ले जाएगी

himachal assembly election prime minister narendra modi rally at kangra

मोदी ने कहा कि हिमाचल में हवा का रुख किस ओर है, अब पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यूपी, बिहार की तरह हिमाचल में भी भाजपा कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर देगी। हालत ऐसी कर देंगे कि सूक्ष्म यंत्र लगाकर भी देखेंगे तो कांग्रेस नहीं दिखेगी।

हिमाचल में कांग्रेस अपने प्रत्याशियों के प्रति भरोसा खो चुकी है। तभी कांग्रेस चश्मा लगाकर ढूंढ रही है कि कहीं किसी का कोई बागी तो नहीं ताकि थोड़े वोट मिल सकें। मोदी ने कहा कि एक वक्त जब वह हिमाचल प्रभारी थे तो अटल और धूमल की जोड़ी ने जमकर विकास करवाया। 2017 में अब मोदी और धूमल की जोड़ी हिमाचल में विकास करेगी।

मोदी ने कहा क‌ि हिमाचल में कांग्रेस मैदान छोड़ चुकी है कोई केंद्रीय नेता हिमाचल में दिखता नहीं है। मोदी ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने भाजपा को जिताने की बात कही। उन्होंने लोगों से कहा पहले मतदान करें फिर जलपान और सर्वाधिक मतदान कर भाजपा को जिताकर ‌हिमाचल को विकास की यात्रा में लेकर जाए।

कांग्रेस के बहकावे में नहीं आएगा हिमाचल: गहलोत

himachal assembly election prime minister narendra modi rally at kangra
शाहपुर के चंबी मैदान में रैली के दौरान हिमाचल भाजपा के चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने कहा कि अब हिमाचल की जनता कांग्रेस के बहकावे में नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व की अटल सरकार और धूमल सरकार ने मिलकर प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। प्रदेश का चहुंमुखी विकास भी भाजपा सकरारों की देन है इसलिए अब जनता ने मूड बना लिया है कि भ्रष्ट लोगों को सत्ता की चाबी नहीं दी जाएगी। 

पर्यटन और शिक्षा हब बनेगा धर्मशाला: श्रीकांत 
हिमाचल भाजपा के पूर्व प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने चंबी रैली में कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार आते ही पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धर्मशाला को पर्यटन और शिक्षा हब बनाने और प्रदेश में युवा को रोजगार देने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल के लोग अब विकास चाहते हैं जो सिर्फ भाजपा सरकार करेगी। उन्होंने कांग्रेस को अलगाववाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली पार्टी कहा जिसने सिर्फ देश विरोधी लोगों का साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed