फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election meteorological center issued special bulletin for polling day

विस चुनावः मतदान के दिन हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम, विशेष बुलेटिन जारी

Tue, 07 Nov 2017 01:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 07 Nov 2017 01:51 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly election meteorological center issued special bulletin for polling day

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नौ नवंबर को होने जा रहे मतदान के दिन प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार को विशेष बुलेटिन जारी कर नौ नवंबर को मौसम साफ रहने की बात कही है। 

विज्ञापन


केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह के मुताबिक मतदान के लिए प्रदेश के मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में धूप खिली रहेगी। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड रहेगी। अधिकतम तापमान 14 से 29 डिग्री के बीच रहेगा। 
विज्ञापन


नौ नवंबर को शिमला में अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 24 से 26, चंबा में 22 से 24, हमीरपुर में 24 से 26, कांगड़ा में 23 से 25, किन्नौर में 14 से 16, कुल्लू में 25 से 27, लाहौल एवं स्पीति में 13 से 15, मंडी में 24 से 26, सिरमौर में 22 से 24 और ऊना में 27 से 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन जिलों में छाए रहेंगे बादल
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी और ऊना जिला में नौ नवंबर को सुबह के समय हल्की धूंध छाएगी। हालांकि दस बजे तक मौसम बिल्कुल साफ हो जाएगा। शिमला, सिरमौर, सोलन में नौ नवंबर को हल्के बादल भी छाए रहेंगे। लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।

मतदान केंद्रों को कर्मचारी रवाना

himachal assembly election meteorological center issued special bulletin for polling day
 जिला शिमला की आठ विधानसभा सीटों पर चुनाव को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को सभी कर्मचारियों को आखिरी बार मतदान संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। अब सभी आज शाम तक ईवीएम और वीवीपैट मशीनें लेकर अपने-अपने पोलिंग बूथ पर पहुंच जाएंगे।

डोडरा क्वार समेत दूर दराज के इलाकों के लिए 63 चुनाव कर्मचारी सोमवार को ही रवाना हो गए हैं। कर्मचारियों को पोलिंग बूथ की हर अपडेट संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर को देनी होगी। जिलेभर में कुल 1027 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं जिनमें 837 स्टेशन ग्रामीण और दूर दराज के इलाकों में स्थित हैं।


इन पर 6,838  कर्मचारी मंगलवार से ड्यूटी संभाल लेंगे। इनमें 513 रिजर्व कर्मचारी भी शामिल हैं जो मतदान के समय हर तरह से मदद के लिए उपलब्ध रहेंगे। जिला में 974 पोलिंग स्टेशनों को सामान्य श्रेणी में रखा गया है जबकि 42 को संवेदनशील घोषित किया गया है।


इनमें सात क्रिटिकल जबकि 11 हाइपर पोलिंग स्टेशन घोषित किए गए हैं। इनके अलावा जिला पुलिस के जवान भी पोलिंग बूथ की सुरक्षा के लिए तैनात कर दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी रोहनचंद ठाकुर का कहना है कि चुनाव संबंधी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

 

कर्मचारियों को दी गई आखिरी ट्रेनिंग 

himachal assembly election meteorological center issued special bulletin for polling day

सोमवार को सभी कर्मचारियों को संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर ने आखिरी बार प्रशिक्षण दिया। शिमला शहर विधानसभा सीट में तैनाती दे रहे कर्मचारियों को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर में ट्रेनिंग दी गई जबकि कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के कर्मचारियों ने छोटा शिमला स्कूल में प्रशिक्षण लिया। शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कर्मचारियों को संजौली कॉलेज में चुनाव संबंधी टिप्स दिए गए।

आज से बंद रहेंगे शराब के ठेके
चुनाव को लेकर मंगलवार से शराब के सभी ठेके भी बंद  रहेंगे। नौ नवंबर तक शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी रोहनचंद ठाकुर का कहना है कि अधिकारियों को इस बारे में निर्देश दिये जा चुके हैं। निर्देशों की पालना न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

16 बूथों पर मोर्चा संभालेंगी महिला कर्मचारी
जिला में आठ सीटों पर कुल 16 पोलिंग बूथ ऐसे भी हैं जहां मतदान का जिम्मा महिला कर्मचारियों के कंधों पर होगा। ऐसा पहली बार हो रहा है जब पूरा पोलिंग बूथ सिर्फ महिला कर्मचारी संचालित करेंगी। मतदान शुरू होने से लेकर खत्म होने तक महिला कर्मचारी अपनी सेवाएं देंगी। सोमवार को 120 महिला कर्मचारियों को भी ट्रेनिंग दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed