फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election hpcc chief sukhwinder sukhu nadaun seat

नादौन से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ही मैदान में, किसी अन्य ने नहीं किया दावा

Thu, 12 Oct 2017 02:04 PM IST
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 12 Oct 2017 02:04 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly election hpcc chief sukhwinder sukhu nadaun seat

नादौन विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ही पार्टी टिकट के लिए आवेदन किया है। किसी अन्य ने टिकट की मांग नहीं की है। नादौन हलके से एक ही आवेदन आने के बाद पार्टी प्रत्याशी को लेकर लगभग तस्वीर साफ हो गई है।

विज्ञापन


हालांकि, नादौन से कुछ कांग्रेस नेताओं ने टिकट की इच्छा जताई थी, लेकिन आवेदन शुल्क के तौर पर 25 रुपये बर्बाद होने के चक्कर में उन्होंने आवेदन ही नहीं किया।
विज्ञापन


सुक्खू के हलके से मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात प्राइवेट सेक्रेटरी ओएस ठाकुर के पुत्र एवं बीस सूत्रीय कमेटी के सदस्य आशीष ठाकुर भी पहले टिकट के लिए दावा जता रहे थे, लेकिन ब्लॉक और जिला कांग्रेस की अनुशंसा के बाद फाइल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पास जानी थी। सुखविंद्र सुक्खू के पार्टी प्रदेशाध्यक्ष होने के नाते उन्हें टिकट कटने का भय सता रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में उन्होंने भी टिकट के लिए आवेदन नहीं किया। दूसरी ओर, हमीरपुर सदर विस क्षेत्र से कांग्रेस टिकट के चाहवानों की एक बड़ी फौज है। हमीरपुर से करीब एक दर्जन लोगों ने टिकट के लिए आवेदन किया है।

इनमें पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, विनोद ठाकुर, कर्नल बीसी लगवाल, रामचंद्र पठानिया, नीलम ठाकुर, संजीव राणा, अरुण ठाकुर, सुमित शर्मा, जगजीत ठाकुर, जुगल किशोर, और मोहित चौधरी शामिल हैं।

इसके बाद जिले में दूसरे नंबर पर भोरंज विस क्षेत्र है। यहां से प्रेम कौशल, प्रमिला देवी, सुरेश कुमार, सुक्रांत भाटिया, डॉ. आरसी डोगरा, नीरज चौधरी और ठाकुर चंद ने टिकट मांगा है।


सुजानपुर हलके से पूर्व विधायक राजेंद्र राणा, अनिता वर्मा, कर्नल बीसी लगवाल और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने टिकट के लिए आवेदन किया है।

बड़सर विस क्षेत्र से सीपीएस लखनपाल को पूर्व विधायक मंजीत सिंह डोगरा की पत्नी अरविंद्र कौर और सुभाष ढटवालिया चुनौती दे रहे हैं। उधर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने कहा कि नादौन से महज पीसीसी अध्यक्ष सुक्खू ने ही आवेदन किया है, जबकि अन्य चार विधानसभा क्षेत्रों से अधिक आवेदन मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed