फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election election expenditure fixed for candidate by election commission

उम्मीदवारों के लिए चुनाव खर्च की सीमा तय, पुराने बैंक खातों का नहीं हो सकेगा इस्तेमाल

Sun, 15 Oct 2017 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 15 Oct 2017 10:54 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election election expenditure fixed for candidate by election commission

विधानसभा चुनाव में  निर्वाचन आयोग ने उम्मीदवारों के लिए चुनाव खर्च की सीमा तय कर दी है। चुनावों में व्यय पर निगरानी रखने के संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी पुष्पेंद्र राजपूत ने राज्य के राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। 

विज्ञापन


उन्होंने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि प्रत्येक उम्मीदवार को नामांकन पत्र भरने से कम से कम एक दिन पहले चुनाव व्यय के लिए अलग बैंक खाता खोलना होगा। यह खाता चुनाव एजेंट के साथ संयुक्त रूप से भी खोला जा सकता है। 
विज्ञापन


उम्मीदवार को 20 हजार रुपये से अधिक के व्यय के लिए खाता धारक चैक जारी करने होंगे। प्रत्येक विधानसभा में कुल 28 लाख रुपये से अधिक का व्यय नहीं होना चाहिए। इस व्यय में जनसभाएं, रैलियां, पोस्टर, बैनर वाहन तथा प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में जारी होने वाले विज्ञापन शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त जन रैली का पूरा व्यय उम्मीदवार के खाते में शामिल होगा

himachal assembly election election expenditure fixed for candidate by election commission

राजपूत ने कहा कि उम्मीदवार या उसके प्रतिनिधि को जनसभाओं तथा रैलियों के संबंध में व्यय योजना को प्रार्थना पत्र के साथ स्वीकृति के लिए जमा करना होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यदि उम्मीदवार या उसका एजेंट स्टार प्रचारक के साथ मंच सांझा करता है या स्टार प्रचारक उम्मीदवार का नाम

लेता है या जन रैली के स्थान पर उम्मीदवार का चित्र प्रदर्शित किया जाता है तो स्टार प्रचारक के प्रवास व्यय के अतिरिक्त जन रैली का पूरा व्यय उम्मीदवार के खाते में शामिल होगा। राजपूत ने कहा कि चुनावों के दौरान प्रयोग किए जाने वाले वाहन के संबंध में निर्वाचन अधिकारी से स्वीकृति प्राप्त करनी होगी तथा वाहन के आगे प्रदर्शित भी करनी होगी।

बिना स्वीकृति वाहन का प्रयोग पड़ेगा महंगा

himachal assembly election election expenditure fixed for candidate by election commission

यदि बिना स्वीकृति के चुनाव अभियान के लिए किसी वाहन का प्रयोग किया गया तो निर्वाचन अधिकारी इस पर कार्रवाई करेंगे। यदि सुरक्षा के लिए सरकारी एजेंसियों द्वारा बैरीकेड व रोस्ट्रम का निर्माण किया जाता है तो यह व्यय बैठक के स्थान से सम्बन्धित विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार के खाते में शामिल होगा। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक राजनीतिक दल को चुनाव व्यय के लिए रजिस्टर बनाना होगा। उम्मीदवार को चुनाव अभियान के दौरान इस रजिस्टर को व्यय.पर्यवेक्षक के समक्ष जांच के लिए कम से कम तीन बार जमा करना होगा। बैठक में कांग्रेस, भाजपा, सीपीआई तथा सीपीएम के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed