फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election congress slogan vikas se vijay

हिमाचल विस चुनावों में 'विकास से विजय' नारे के साथ उतरेगी कांग्रेस

Fri, 06 Oct 2017 03:17 PM IST
अनूप वाजपेयी/अमर उजाला, नई दिल्ली
अनूप वाजपेयी/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 06 Oct 2017 03:17 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly election congress slogan vikas se vijay

गुजरात में विकास को पागल बताने वाली कांग्रेस के लिए हिमाचल प्रदेश में इस शब्द के मायने बदल गए हैं। हिमाचल में 'विकास से विजय' के नारे और संकल्प के साथ पार्टी चुनावी शंखनाद करने जा रही है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सात अक्तूबर को मंडी में विकास से विजय रैली से विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे।

विज्ञापन


कांग्रेस यहां अपनी सरकार की उपलब्धियों को भुनाने का प्रयास करेगी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों के बाद अब राहुल गांधी की रैली ठंड की ओर से बढ़ रहे प्रदेश में चुनावी गर्मी लाएगी।
विज्ञापन


मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत दस विधानसभाएं आती हैं। जिसमें पांच कांग्रेस के पास हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष के साथ पिछले दिनों हुई बैठक के बाद हिमाचल में सत्ता और संगठन के बीच खिंचीं तलवारें पूरी तरह से म्यान में चली गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल की रैली से चुनाव अभियान में आएगी तेजी

himachal assembly election congress slogan vikas se vijay

भाजपा के बड़े नेताओं ने जिस तरह कांग्रेस को घेरने की रणनीति बनाई थी। उससे निपटने में पार्टी नेतृत्व को सबसे अधिक दिक्कत मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के बीच लंबे समय से चली आ रही अदावत थी। 

राहुल के कहने के बाद मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष एक साथ बैठक कर चुनाव में उतरने को तैयार हुए हैं। वहीं, उम्मीदवारों के चयन में अपनी भूमिका को लेकर नाराज मुख्यमंत्री अब संतुष्ट हैं।

राहुल की रैली के बाद कांग्रेस के चुनाव अभियान में तेजी आने की संभावना है। पार्टी नेतृत्व ने राज्य सरकार की लोकप्रिय योजनाओं, उपलब्धियों और जनहित से जुड़े फैसलों को ब्लाक और जिलों तक पहुंचाने का जिम्मा संगठन को सौंपा है।

राहुल की रैली से देंगे भाजपा को जवाब

himachal assembly election congress slogan vikas se vijay

सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मंडी में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। कांग्रेस ने इस रैली को विकास से विजय की ओर’ नाम दिया है। उन्होंने दावा किया कि इस रैली में बिलासपुर में भाजपा की आभार रैली से अधिक संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग शिरकत करेंगे।

वह आंकड़ों से दावा नहीं करेंगे। आंकड़ों का दावा करने की रीत भाजपा नेताओं की है। राहुल गांधी की रैली को लेकर सरकार और संगठन दोनों मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि रैली से कांग्रेस पार्टी अपना चुनावी शंखनाद भी करेगी।

सीएम वीरभद्र सिंह ने वीरवार को पड्डल मैदान में पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने परिधि गृह मंडी में पहुंच कर संगठन और कैबिनेट मंत्रियों की बैठक ली। करीब एक घंटे तक चली इस बैठक में रैली की तैयारियों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed