फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election cm virbhadra singh statement over narendra modi

कुनिहार में बोले सीएम वीरभद्र सिंह- मेरी हस्ती मिटाना चाहते हैं पीएम नरेंद्र मोदी

Wed, 08 Nov 2017 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुनिहार (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, कुनिहार (सोलन) Updated Wed, 08 Nov 2017 10:25 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election cm virbhadra singh statement over  narendra modi

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी हस्ती मिटाना चाहते हैं, लेकिन वे इसमें कामयाब नहीं हो पाएंगे। केंद्र के इशारे पर तीन-तीन जांच एजेंसियां उन्हें परेशान करने की कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन




मुख्यमंत्री कुनिहार में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झूठे मुकदमे बनाए जा रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे की आमदनी एक वर्ष में 50 हजार से बढ़ कर 80 करोड़ रुपये हो गई है, उस पर केंद्र सरकार कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं करती है। 
विज्ञापन


मंच से उन्होंने अटल बिहारी बाजपेयी को भी याद किया और कहा कि अच्छे लोग हमेशा याद रहते हैं। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के सभी नेताओं का विधानसभा चुनाव में निशाना वीरभद्र सिंह है। ये लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और सत्ता का दुरुपयोग ऐसे लोग करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सत्ता का दुरुपयोग नहीं होने देंगे

himachal assembly election cm virbhadra singh statement over  narendra modi

प्रदेश में सत्ता का दुरुपयोग नहीं होने देंगे। वे 25 वर्ष की आयु से राजनीति में उतर आए थे। नेहरू से लेकर आज तक कई प्रधानमंत्रियों के साथ कार्य कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अर्की में जो मतभेद पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच थे, वे सभी आज समाप्त हो गए हैं। 

विकास उनका मूल मंत्र है और अर्की सहित पूरे प्रदेश का विकास करवाना उनकी अहमियत रहेगी। चुनाव के पश्चात पूरी अर्की विधानसभा का दौरा किया जाएगा। हिमाचल की हर क्षेत्र में उपलब्धियों के कारण ही देश में मूल्यांकन बड़े राज्यों के साथ किया जाता है। 

उन्होंने लोगों से एकजुट हो कर कार्य करने का आह्वान किया। अर्की मंडल, जिला और प्रदेश के पदाधिकारियों ने मंच पर पहुंचने पर टोपी- शॉल भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed