फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal assembly election 2017 punjab cm captain amrinder singh statement

कैप्टन अमरिंद्र सिंह का बयानः बोले- भाजपा नहीं तोड़ पाएगी हरोली का गढ़

Wed, 08 Nov 2017 12:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Wed, 08 Nov 2017 12:15 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 punjab cm captain amrinder singh statement

हिमाचल में अपने चरम पर पहुंचे चुनावी प्रचार के बीच हरोली के ललड़ी में पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंद्र सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश अग्रिहोत्री के पक्ष में जनता से समर्थन मांगा। 

विज्ञापन



उन्होंने कहा कि हरोली की जनता के साथ-साथ सभी जानते हैं कि मुकेश अग्रिहोत्री ने हरोली में विकास की कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है, लेकिन इसलिए भाजपा नेताओं को यह विकास नजर नहीं आ रहा है। 
विज्ञापन


क्योंकि हरोली विधानसभा क्षेत्र से मुकेश अग्रिहोत्री के गढ़ को तोडना भाजपा के लिए एक चुनौती बनकर खड़ा है और इसमें भाजपा कभी कामयाब नहीं होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जितने चाहे भाजपा नेताओं को हिमाचल में भेज लें लेकिन फैसला तो हिमाचल की जनता ही करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी ने हिमाचल प्रदेश गो क्या दिया है। चुनावों के ठीक पहले बड़ी-बड़ी रैलियां कर मोदी हिमाचल की जनता को लुभा नहीं सकते। क्योंकि प्रदेश की जनता विकास में विश्वास रखती है न कि दिखावे में। 

उन्होंने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी से आम जनता और व्यापारी वर्ग को बहुत नुकसान हुआ है और आज तक वह उस नुक्कसान की भरपाई नहीं कर पा रहे हैं। गरीबों को महंगाई के चलते अपनी रोजी रोटी के लाले पड़े हैं। 


लेकिन केंद्र की मोदी सरकार अपनी जनविरोधी नीतियों से बाज नहीं आ रही है, जिसका खामियाजा उनको विस चुनावों में भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश अग्रिहोत्री ने भी जनता को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed