फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 property detail of himachal ministers

पांच साल में हिमाचल के मंत्रियों के आए अच्छे दिन, इतनी बढ़ी संपत्ति

Wed, 25 Oct 2017 11:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 25 Oct 2017 11:39 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 property detail of himachal ministers

हिमाचल की जनता के अच्छे दिन आए हों या नहीं लेकिन वीरभद्र सरकार के मंत्रियों के अच्छे दिन जरूर आ गए। नामांकन के अंतिम दिन तक उम्‍मीदवारों ने जो अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है, उसके तहत राज्य के मंत्रियों की 'दिन दूनी रात चौगुनी' तरक्‍की हुई है।

विज्ञापन


इन पांच सालों  में नेताओं ने न कवल जनता की सेवा की बल्कि अपने निजी काम-धंधों को भी बखूबी संभाला। पांच साल पहले इन्होंने जो अपनी संपत्ति के आंकड़े दिए थे, उसके मुकाबले अब उनकी संपत्ति में कई गुना इजाफा हो गया है।
विज्ञापन


मंत्रियों द्वारा चुनाव आयोग को दायर किए गए हलफनामों की तुलना करें तो पिछले पांच सालों में सबसे ज्यादा चल और अचल संपत्ति परिवहन मंत्री जीएस बाली की बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएस बाली 
परिवहन मंत्री
2017 में कुल संपत्ति 46,75,15,512
2012 में कुल संपत्ति 24,85,87,356
पांच साल में बढ़े 21 करोड़ 89 लाख 28 हजार 156 रुपये

विद्या स्टोक्स
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री

2017 में संपत्ति 23,37,20,930
2012 में कुल संपत्ति 7,90,61,841
पांच साल में बढ़ी 15,46,59,089 रुपये की संपत्ति

सुजान सिंह पठानिया
ऊर्जा मंत्री

2017 में कुल संपत्ति 191577509
2012 में कुल संपत्ति 67388666
पांच साल में बढ़ी 12,41,88,843 रुपये

कौल सिंह ठाकुर
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री

2017 में कुल संपत्ति 11,01,75,936
2012 में कुल संपत्ति 4,58,31,880
पांच साल में बढ़ी 6,43,44,056 रुपये की संपत्ति

इनके लिए रहा घाटे का सौदा

himachal assembly election 2017 property detail of himachal ministers
हाल में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए अनिल शर्मा। - फोटो : File Photo

मुकेश अग्निहोत्री
उद्योग मंत्री

2017 में संपत्ति 4,89,48,842
2012 में संपत्ति 56,48,017
पांच साल में बढ़ी 4,33,00,825 रुपये की संपत्ति

प्रकाश चौधरी 
आबकारी मंत्री

2017 में कुल संपत्ति 1,45,55,495
2012 में कुल संपत्ति 1,01,30,156
पांच साल में बढ़े 44,25,339 रुपये


इनके लिए रहा घाटे का सौदा
सरकार में शामिल होने के बाद छह मंत्रियों के जहां अच्छे दिन आ गए, वहीं दो वर्तमान और एक पूर्व मंत्री के दिन बहुरने के बजाय खराब हो गए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनी राम शांडिल की 2017 में कुल संपत्ति 1,23,56,794 है जबकि 2012 में कुल संपत्ति 2,26,39,395 थी।

वहीं, पांच साल में 1,02,82,601 रुपये की संपत्ति कम हो गई। वहीं, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा की 2017 में कुल संपत्ति 3,77,69,099 जबकि 2012 में कुल संपत्ति 3,80,00,954 की थी। शर्मा की पांच साल में 2,31,855 रुपये की संपत्ति कम हो गई। 

8 करोड़ कम हुई अनिल की संपत्ति
हाल में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए अनिल शर्मा की पांच साल पहले 20.10 करोड़ की संपत्ति थी। लेकिन पांच साल सरकार में रहने के बाद अब 2017 में उनकी कुल संपत्ति 11,68,44,872 रह गई है। पिछले पांच साल में उनकी संपत्ति 8,42,31,537 रुपये घट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed