फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 election campaign will come to end on today

आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर, सियासी महासमर का काउंटडाउन शुरू

Tue, 07 Nov 2017 12:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 07 Nov 2017 12:11 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 election campaign will come to end on today

हिमाचल में चल रहे सियासी महासमर का काउंटडाउन शुरू हो गया है। 9 नवंबर को प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले मतदान से 48 घंटे पहले मंगलवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। 

विज्ञापन




शाम पांच बजे के बाद बिना शोर-शराबे प्रत्याशी घर-घर जाकर वोट मांग सकेंगे। इस दौरान न तो लाउड स्पीकर का इस्तेमाल हो सकेगा और न ही नारेबाजी या रैली जनसभा आदि की जा सकेगी। करीब दो दर्जन केंद्रीय नेता प्रचार छोड़ लौट जाएंगे। 
विज्ञापन



प्रदेश में चल रहा सियासी हंगामा मंगलवार शाम से बंद हो जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पुष्पेंद्र राजपूत ने बताया कि 7525 पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों की ओर रवाना कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




साथ ही सुरक्षा कर्मियों को भी तय प्लान के हिसाब से तैनाती स्थल की ओर भेजा जा रहा है। चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष हो, इसके लिए सभी स्टेटिक सर्विलेंस, पुलिस, आबकारी, आयकर और अन्य विभागों की टीमों को हाई अलर्ट पर रखा है। 

बाहर से आने वाले होंगे बाहर

himachal assembly election 2017 election campaign will come to end on today

आखिरी 48 घंटे में नकदी, शराब या किसी भी तरह के तोहफे के जरिये बहकाने का प्रयास न किया जा सके, इसके लिए खास इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और सामान्य पर्यवेक्षकों के अलावा माइक्रो आब्जर्वर लगातार संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण कर रहे हैं।

बाहर से आने वाले राजनीतिक प्रतिनिधि, पार्टी समर्थक, प्रचार प्रतिनिधि इस विधानसभा क्षेत्र में नहीं रह पाएंगे। जिला प्रशासन को यह निर्देश दिए गए हैं कि वह यह सुनिश्चित करें कि ऐसे सभी राजनीतिक प्रतिनिधि अपने विधानसभा क्षेत्रों से तुरंत प्रस्थान करें। ऐसे सांसदों तथा विधायकों को प्रचार अवधि के समाप्त होने के बाद विधानसभा क्षेत्र में किसी भी तरह का प्रचार करने की अनुमति न दी।

50 लाख 25 हजार 941 मतदाता करेंगे मतदान

himachal assembly election 2017 election campaign will come to end on today

9 नवंबर को होने वाले आम विधानसभा चुनाव के दौरान 68 विधानसभा क्षेत्रों में 50,25,941 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सीईओ पुष्पेंद्र ने बताया कि इनमें 49,88,367 आम मतदाता तथा 37,574 सेवारत मतदाता शामिल हैं।

कुल 50,25,941 मतदाताओं में 25,68,761 पुरुष, 24,57,166 महिला मतदाता, 14 थर्ड जेंडर मतदाता, 37,440 पुरुष सेवारत मतदाता तथा 134 सेवारत महिला मतदाता शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed