फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 cm virbhadra singh rally at paonta sahib

हिमाचल चुनावः वीरभद्र बोले- जनजातीय मुद्दे पर लीपापोती कर रही केंद्र सरकार

Tue, 07 Nov 2017 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Tue, 07 Nov 2017 09:00 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 cm virbhadra singh rally at paonta sahib

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा वाले केवल लच्छेदार भाषण देते हैं। केंद्र सरकार का विकास कहीं नजर नही आता है। प्रदेश कांग्रेस सरकार ने गिरिपार पिछड़ा जनजातीय मुद्दे की फाइल दिल्ली भेज दी थी लेकिन, भाजपा की केंद्र सरकार इस मुद्दे पर केवल लीपापोती कर रही है। 

विज्ञापन



केंद्र में कांग्रेस सरकार बनने पर इस मुद्दे को सिरे चढ़ाया जाएगा। सीएम वीरभद्र सिंह ने सोमवार को पांवटा खेल मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।  सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि पांवटा गुरु की नगरी है।
विज्ञापन


ऐतिहासिक नगरी से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जनसभा की शुरुआत कर रहे हैं। प्रदेश में विकास के दम पर कांग्रेस फिर से सता में आएगी। प्रदेश में हर जिले का समान विकास किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका

himachal assembly election 2017 cm virbhadra singh rally at paonta sahib

सीएम ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के बहकावे में नहीं आएगी। प्रदेश सरकार ने सिरमौर के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी है। हिमाचली टोपी शान रही है। सिरमौर इस टोपी का मान रखेगा। सिरमौर ने हमेशा कांग्रेस का साथ दिया है। इस बार भी पांचों (पंज प्यारे) प्रत्याशियों को जीताकर विधानसभा भेजें।

 कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को 12.10 बजे दोपहर गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। सिरमौर के पांचों प्रत्याशियों, किरनेश जंग, गंगू राम मुसाफिर, हर्षवर्धन चौहान, विनय कुमार और अजय सोलंकी समेत ऐतिहासिक पांवटा साहिब गुरुद्वारा में शीश नवाया। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी उपाध्यक्ष हरभजन सिंह और मैनेजर कुलवंत सिंह चौधरी ने सिरोपा भेंट कर राहुल गांधी को सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed