फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal assembly by election: The core group also supported giving tickets to independents,

Himachal BJP: निर्दलियों को टिकट देने पर कोर ग्रुप का भी समर्थन, फैसला केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ा

Thu, 13 Jun 2024 11:07 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 Jun 2024 11:07 AM IST
सार

प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप ने तीन सीटों देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ में विधानसभा उपचुनाव के लिए टिकट आवंटन का फैसला केंद्र नेतृत्व पर छोड़ा है। 

विज्ञापन
himachal assembly by election: The core group also supported giving tickets to independents,
भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप ने तीन सीटों देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ में विधानसभा उपचुनाव के लिए टिकट आवंटन का फैसला केंद्र नेतृत्व पर छोड़ा है। हालांकि, तीन पूर्व निर्दलीय विधायकों होशियार सिंह, आशीष शर्मा और केएल ठाकुर को टिकट देने की संभावना जताते हुए तीनों के नाम भी संसदीय बोर्ड को भेजे जाएंगे। संसदीय बोर्ड ही इस संबंध में अंतिम निर्णय लेगा। इससे पहले विधायक दल भी इन्हें टिकट देने का समर्थन कर चुका है। भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक का आयोजन बुधवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में हुआ। इसकी अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की। बैठक में प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मौजूद रहे।

विज्ञापन


उपचुनाव के लिए बनाए प्रभारी और संयोजक
 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि 10 जुलाई को होने वाले उपचुनाव के लिए प्रभारियों, सह प्रभारियों, संयोजकों और सह संयोजकों की नियुक्ति कर दी गई है। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखराम चौधरी प्रभारी होंगे। उनके साथ संयोजक के रूप में राज्य सभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार रहेंगे। सह प्रभारी पूर्व मंत्री एवं पार्टी उपाध्यक्ष डॉ. राजीव सैजल और सह संयोजक विधायक बलबीर वर्मा होंगे। देहरा विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रभारी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं संसदीय क्षेत्र कांगड़ा के प्रभारी विपिन परमार, सह प्रभारी पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर, संयोजक मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल और सह संयोजक पार्टी उपाध्यक्ष पवन काजल होंगे। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रभारी नैना देवी से विधायक रणधीर शर्मा, सह प्रभारी विधायक त्रिलोक जमवाल, संयोजक प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा और सह संयोजक विधायक दिलीप ठाकुर होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed