फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विधानसभा बजट सत्र: आरडीजी पर सदन में हंगामा, नारेबाजी करते वेल में गया विपक्ष, कार्यवाही 18 मार्च तक स्थगित

Wed, 18 Feb 2026 06:26 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 18 Feb 2026 06:26 PM IST
खास बातें

हिमाचल में 16 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू हुआ बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। जिसमें आज सबसे पहले सुबह 11 बजे प्रश्नकाल के साथ सदन की कार्यवाही शुरू हुई।

विज्ञापन
Himachal Assembly Budget Session Today is the third day
हिमाचल प्रदेश विधानसभा शिमला। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:23 PM, 18-Feb-2026

 सदन की कार्यवाही 18 मार्च तक स्थगित 


कुछ देर बाद सदन की कार्यवाही फिर शुरू हुई तो हंगामा जारी रहा। हंगामे के बीच मुख्यमंत्री बोलते रहे। इसके बाद सदन की कार्यवाही 18 मार्च 11 बजे तक स्थगित कर दी गई। अब 18 मार्च से विधानसभा का बजट सत्र शुरू होगा। बता दें, पहले चरण में बजट सत्र तीन दिन का रखा गया था। अब 18 मार्च से दूसरा चरण शुरू होगा। 
05:33 PM, 18-Feb-2026

आरडीजी को लेकर जमकर हंगामा

बुधवार को सदन में आरडीजी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। सदन में सीएम सुक्खू ने कहा कि जीएसटी लगाने से हिमाचल को घाटा हुआ। इस पर नेता प्रतिपक्ष ने सवाल उठाए गए। सीएम ने कहा कि तीन दिन से सदन का माहाैल खराब किया जा रहा है। विपक्ष के पास सुनने की हिम्मत नहीं। इस पर विपक्षी सदस्यों ने सदन में नारेबाजी शुरू कर दी। विपक्ष नारेबाजी करते हुए वेल में पहुंच गया। वहीं सत्तापक्ष की ओर से भी जमकर नारेबाजी की गई। सीएम सदन से बाहर चले गए। हंगामा बढ़ता देख विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को कुछ समय के लिए स्थगित कर दी। 
विज्ञापन
11:50 AM, 18-Feb-2026

विधायक निधि रोके जाने पर सदन में फिर नोकझोंक

सदन में नारेबाजी और हंगामा हो रहा है। सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने हो गया है। सीएम ने कहा कि बैठकर तय करेंगे कि कितनी विधायक निधि जारी कर सकते हैं। वहीं, आरडीजी पर चर्चा के बाद जयराम ठाकुर के साथ बैठकर बात करेंगे।
11:26 AM, 18-Feb-2026

कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह राठौर बागवानों को लेकर उठाया सवाल

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के तीसरे दिन प्रश्नकाल में कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने सवाल पूछा कि हर साल छोटे बागवानों को करोड़ों रुपये की चपत लग रही है। आढ़ती बागवानों का पैसा लेकर भाग रहे हैं। बहुत ही वेग सा जवाब आया है और कार्रवाई के नाम पर लीपापोती हो रही है। इस संबंध में कृषि मंत्री से जवाब दें। शिलारू मंडी में करीब पांच करोड़ रुपये का घोटाला हुआ। यह बहुत चिंता का विषय है। भुविष्य में उचित कार्रवाई हो और पुनरावृत्ति न हो।

कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि यह सही है कि सिर्फ 12 शिकायतों का ही निपटारा हुआ है। लंबित मामलों की दो करोड़ रुपये से अधिक की राशि वसूली जानी है। सिक्योरिटी की राशि को बढ़ाया जाए, यह जरूरी है। इस बारे में गहन चिंता है। आढ़तियों को कुछ प्रतिशत राशि जमा करनी होगी। इसे तय किया जाएगा, जिससे कि वे भाग न सकें।
10:27 AM, 18-Feb-2026

हिमाचल विधानसभा बजट सत्र: आरडीजी पर सदन में हंगामा, नारेबाजी करते वेल में गया विपक्ष, कार्यवाही 18 मार्च तक स्थगित

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में आज का दिन बेहद अहम रहने वाला है। बुधवार को बजट सत्र के पहले चरण का तीसरा व आखिरी दिन है। आज सत्र की तिथियां बढ़ाने पर फैसला हो सकता है। वहीं, सहमति बनी तो कल से कुछ और दिन जारी भी सेशन जारी रह सकता है। वहीं, राजस्व घाटा अनुदान को खत्म करने वाले विधेयक पर मतदान होगा।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed