फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur: Independent Candidate Seeks Symbol With Husband Prostrating; Triangular Contest in 23 Wards

जोधपुर: पति के साथ दंडवत करते सिंबल लेने पहुंचीं निर्दलीय प्रत्याशी, 23 वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबला

Fri, 04 Sep 2026 06:55 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Fri, 04 Sep 2026 06:55 PM IST
सार

जोधपुर नगर निगम चुनाव में सिंबल आवंटन के दौरान आस्था और सियासत का अनोखा रंग देखने को मिला। वार्ड 91 की निर्दलीय प्रत्याशी अपने पति के साथ दंडवत करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचीं। 188 नामांकन वापस होने के बाद अब 385 प्रत्याशी मैदान में हैं।

विज्ञापन
Jodhpur: Independent Candidate Seeks Symbol With Husband Prostrating; Triangular Contest in 23 Wards
सिंबल लेने दंडवत करते पहुंचे पति-पत्नी

विस्तार

नगर निगम चुनाव को लेकर नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। सिंबल आवंटन के दौरान कलेक्ट्रेट में कई रंग देखने को मिले। कोई प्रत्याशी हाथ में सांवलिया सेठ की तस्वीर लेकर पहुंचा तो कोई अपने चुनाव चिन्ह के साथ नजर आया। इसी दौरान वार्ड नंबर 91 से निर्दलीय प्रत्याशी सीता के पति श्रवण सांसी पत्नी के साथ दंडवत करते हुए कलेक्ट्रेट गेट से सहायक रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी वार्ड नंबर 91 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं और उन्हें बैंच का चुनाव चिन्ह मिला है। पति-पत्नी ने चुनाव में जीत की मनोकामना को लेकर सांवलिया सेठ से आशीर्वाद लिया है। श्रवण के मुताबिक नामांकन दाखिल करने से पहले भी उन्होंने सांवलिया सेठ का आशीर्वाद लिया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राजस्थान निकाय चुनाव: कम कुर्सियां, ज्यादा दावेदार... बगावत में बड़े शहरों से क्यूं आगे निकले छोटे कस्बे?
विज्ञापन


वहीं सिंबल आवंटन के दौरान प्रत्याशियों को अलग-अलग चुनाव चिन्ह मिले। किसी को सेब, किसी को फूलगोभी तो किसी को गुब्बारा चुनाव चिन्ह मिला। सिंबल मिलते ही प्रत्याशी अपने-अपने चुनाव चिन्ह को हाथ में लेकर उसे दिखाते नजर आए। नगर निगम चुनाव में 19 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है, जबकि 23 वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबला है। इन वार्डों में निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशी भाजपा-कांग्रेस के जीत के समीकरण बिगाड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा प्रत्याशी वार्ड नंबर 47 में मैदान में हैं। यहां कुल 13 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 9 निर्दलीय, भाजपा और कांग्रेस के एक-एक प्रत्याशी के अलावा आरएलपी और आम आदमी पार्टी के एक-एक प्रत्याशी शामिल हैं। जहां प्रत्याशियों की संख्या ज्यादा रही, वहां चुनाव चिन्ह आवंटन के लिए लॉटरी निकाली गई। रिटर्निंग अधिकारी रामकिशोर मीणा के अनुसार, स्क्रुटनी के बाद 573 प्रत्याशी मैदान में थे। दो दिन में 188 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया। बुधवार को 41 और गुरुवार को 147 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed