हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
इनमें 390 तारांकित और 30 अतारांकित शामिल हैं। तेरहवीं विधानसभा के दूसरे सत्र की शुरुआत मंगलवार को 11 बजे शोक उद्गार और प्रश्नकाल से होगी। विधायकों की ओर से नाबार्ड के माध्यम से बनाई जा रही सड़कों की स्थिति, बिजली सब स्टेशन स्थापित करने में देरी, सुप्रीम कोर्ट
की रोक के बावजूद नौतोड़ की स्वीकृति, इको टूरिज्म योजना में प्रदेश के बेरोजगारों को लाभ नहीं मिलने, अनुसूचित जाति उपयोजना मेें सड़कों-पुलों के कार्यों का अधूरा होना जैसे कई विषयों पर सवाल पूछे जाएंगे।
इस दिन पेश होगा वार्षिक बजट
इसके अलावा बजट सत्र के पहले दिन अनुपूरक बजट की प्रथम एवं अंतिम किस्त भी सदन के पटल पर रखी जाएगी। वहीं, वित्तीय वर्ष 2018-19 का वार्षिक बजट नौ मार्च को पेश किया जाएगा।
बतौर वित्त मंत्री मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बजट पेश करेेंगे। 17 से 25 मार्च के बीच विधानसभा में अंतराल का अवकाश रहेगा। इसके बाद बजट सत्र 26 मार्च से शुरू होगा। 29 मार्च को बजट पारित होगा। बजट सत्र का समापन पांच अप्रैल को होगा।