{"_id":"68661b77144c05cfe00f3f4d","slug":"himachal-allegations-of-grabbing-mbbs-seats-through-fake-bonafides-will-be-investigated-orders-given-to-heal-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: फर्जी बोनाफाइड से एमबीबीएस सीटें हड़पने के आरोप की होगी जांच, स्वास्थ्य सचिव को दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: फर्जी बोनाफाइड से एमबीबीएस सीटें हड़पने के आरोप की होगी जांच, स्वास्थ्य सचिव को दिए आदेश
Thu, 03 Jul 2025 11:26 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:26 AM IST
सार
सीएम सुक्खू ने एमबीबीएस कोटे में फर्जी बोनाफाइड प्रमाणपत्र के इस्तेमाल के आरोपों पर गंभीरता दिखाई है। उन्होंने स्वास्थ्य सचिव को मामले की गहन जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
एमबीबीएस प्रशिक्षु (सांकेतिक)
- फोटो : Freepik
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एमबीबीएस कोटे में फर्जी बोनाफाइड प्रमाणपत्र के इस्तेमाल के आरोपों पर गंभीरता दिखाई है। उन्होंने स्वास्थ्य सचिव को मामले की गहन जांच करने के निर्देश दिए हैं। नीट यूजी के एक उम्मीदवार के परिजनों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आरोप लगाया कि बाहरी राज्यों के अभ्यर्थी फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर हिमाचल के छात्रों का हक छीन रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तथ्यों की पुष्टि कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने दो वर्ष पहले यह शर्त लागू की थी कि एमबीबीएस की राज्य कोटे की सीटों के लिए पात्रता के लिए छात्र को 10वीं, 11वीं और 12वीं में से कम से कम दो कक्षाएं हिमाचल के मान्यता प्राप्त स्कूल से पास करनी चाहिए। इस नियम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि 85 प्रतिशत सीटों का लाभ उन्हीं छात्रों को मिले, जो हिमाचल से पढ़े-लिखे हैं।
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेजों से सीट हड़पने का आरोप
परिजनों ने मुख्यमंत्री को बताया कि दिल्ली, पंजाब जैसे राज्यों के छात्रों ने संदिग्ध अधिवास प्रमाणपत्र (बोनाफाइड) का उपयोग कर हिमाचल के मेडिकल कॉलेजों में अनुचित तरीके से दाखिला ले लिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को फर्जी दस्तावेजों के सबूत भी सौंपे और जांच की मांग की।
विज्ञापन