फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Priya, Kajal and Sneha start with victory in Judo competition

Shimla News: जूडो स्पर्धा में प्रिया, काजल और स्नेहा का जीत से आगाज

Sat, 03 Oct 2026 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Priya, Kajal and Sneha start with victory in Judo competition
खेल परिसर में जूडो चैंपियनशिप का आगाज
विज्ञापन

प्रदेशभर से 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के इंदिरा गांधी खेल परिसर में शनिवार से दो दिवसीय राज्य स्तरीय जूडो चैंपियनशिप का आगाज हो गया। प्रतियोगिता के पहले दिन प्रिया, काजल, स्नेहा, प्रियंका, नितिश, राहुल और सूर्यांश समेत कई खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्ग में जीत के साथ शुरुआत की। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के करीब 250 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।


राज्य जूडो संघ के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश चौहान ने बताया कि खेल परिसर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय जूडो चैंपियनशिप का आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता कैडेट और जूनियर वर्ग में आयोजित की जा रही है। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article