फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Security arrangements tightened for President Droupadi Murmu proposed visit to Manali from October 6 to 8

राष्ट्रपति मुर्मू का मनाली दौरा: नौ सेक्टर में बंटा शहर, 600 जवान तैनात; ड्रोन-पैराग्लाइडिंग पर प्रतिबंध

Sat, 03 Oct 2026 08:44 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 03 Oct 2026 08:44 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छह से आठ अक्तूबर तक प्रस्तावित मनाली दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मनाली को नौ सेक्टरों में बांटा गया है और करीब 600 जवान तैनात रहेंगे। इस दौरान ड्रोन और पैराग्लाइडिंग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन
Security arrangements tightened for President Droupadi Murmu proposed visit to Manali from October 6 to 8
दो दिन मनाली में रुकेंगी राष्ट्रपति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित मनाली दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। राष्ट्रपति छह अक्तूबर को दोपहर तक मनाली पहुंचेंगी और सात अक्तूबर तक मनाली में रुकेंगी। आठ अक्तूबर की सुबह वह मनाली से रवाना होंगी। राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान ड्रोन और पैराग्लाइडिंग के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन




उपायुक्त अमित कुमार ने शुक्रवार को मनाली के पर्यटन कारोबारियों, नगर परिषद, ऑटो यूनियन, टैक्सी यूनियन और होटलियर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने राष्ट्रपति के दौरे को लेकर किए गए सुरक्षा और यातायात प्रबंधों की जानकारी दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्रपति के मनाली पहुंचने के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत जगह-जगह नाके लगाए जाएंगे और आवश्यकता के अनुसार यातायात रोका जाएगा। छह अक्तूबर को दोपहर तक राष्ट्रपति के मनाली पहुंचने का कार्यक्रम है। सात अक्तूबर को वह अटल टनल का अवलोकन करने जाएंगी और दोपहर बाद मनाली लौटेंगी। इसके बाद वह हिडिंबा मंदिर जाकर माता हिडिंबा के दर्शन करेंगी और वापस सर्किट हाउस पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति के मनाली प्रवास को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत मनाली को नौ सेक्टरों में बांटा है। सभी संबंधित विभागों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रोटोकॉल के अनुसार सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है।


उपायुक्त ने मनाली के पर्यटन कारोबारियों से अपील की कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान प्रशासन की ओर से जारी ट्रैफिक प्लान का पालन करें और पर्यटकों को भी यातायात व्यवस्था के बारे में जानकारी देकर उनका मार्गदर्शन करें। एसपी अभिषेक ने कहा कि सुरक्षा के लिए लगभग 600 जवान तैनात किए गए हैं। जगह-जगह नाके लगाए जाएंगे, जहां सुरक्षा की दृष्टि से चेकिंग भी होगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के कारण पर्यटकों और स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी सहयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed