{"_id":"61aa20211016f113e6165274","slug":"himachal-alert-about-omicron-teams-formed-in-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: ओमिक्रॉन को लेकर अलर्ट, जिलों में टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: ओमिक्रॉन को लेकर अलर्ट, जिलों में टीमें गठित
Fri, 03 Dec 2021 11:06 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:06 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने को कहा है। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के सैंपल लेने के लिए कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि कोरोना की दूसरी डोज लगाने के बाद जो लोग पॉजिटिव आ रहे हैं, उनके सैंपल भी जांच के लिए दिल्ली भेजे जाएं।
विज्ञापन
ओमीक्रॉन(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से निपटने के लिए सरकार तैयारियों में जुट गई है। मेडिकल कॉलेजों में मरीजों का भीड़ न उमड़े। इसके लिए ऐसे मरीजों का उपचार जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ही होगा। यह वैरिएंट डेल्टा से सात गुणा तेजी से फैलता है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने को कहा है। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के सैंपल लेने के लिए कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि कोरोना की दूसरी डोज लगाने के बाद जो लोग पॉजिटिव आ रहे हैं, उनके सैंपल भी जांच के लिए दिल्ली भेजे जाएं।
विज्ञापन
नए वैरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जिलों में टीमें गठित की हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया गया है। इसके अलावा लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए एंबुलेंस भी चलाई जा रही हैं। अस्पतालों में अतिरिक्त स्टाफ को इधर-उधर किया जा रहा है। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि ओमिक्रॉन को लेकर सरकार ने अलर्ट जारी किया है। विदेशों से आने वाले लोगों पर विभाग नजर रखे हुए हैं। जिला उपायुक्तों के साथ इसको लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग चल रही है।
विज्ञापन
आज वैक्सीन की दूसरी डोज का लक्ष्य पूरा होने की संभावना
वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश सरकार अब 53.77 लाख लोगों को ही वैक्सीन की दूसरी डोज लगाएगी। हिमाचल में अभी 53.25 लाख लोगों को दूसरी डोज लग गई है। प्रदेश सरकार के पास अभी एक दिन शेष है। इसमें लक्ष्य पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन