फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: Alert about Omicron, teams formed in districts

हिमाचल: ओमिक्रॉन को लेकर अलर्ट, जिलों में टीमें गठित

Fri, 03 Dec 2021 11:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 Dec 2021 11:06 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने को कहा है। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के सैंपल लेने के लिए कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि कोरोना की दूसरी डोज लगाने के बाद जो लोग पॉजिटिव आ रहे हैं, उनके सैंपल भी जांच के लिए दिल्ली भेजे जाएं। 

विज्ञापन
Himachal: Alert about Omicron, teams formed in districts
ओमीक्रॉन(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से निपटने के लिए सरकार तैयारियों में जुट गई है। मेडिकल कॉलेजों में मरीजों का भीड़ न उमड़े। इसके लिए ऐसे मरीजों का उपचार जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ही होगा। यह वैरिएंट डेल्टा से सात गुणा तेजी से फैलता है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने को कहा है। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के सैंपल लेने के लिए कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि कोरोना की दूसरी डोज लगाने के बाद जो लोग पॉजिटिव आ रहे हैं, उनके सैंपल भी जांच के लिए दिल्ली भेजे जाएं। 

विज्ञापन


नए  वैरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जिलों में टीमें गठित की हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया गया है। इसके अलावा लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए एंबुलेंस भी चलाई जा रही हैं। अस्पतालों में अतिरिक्त स्टाफ को इधर-उधर किया जा रहा है। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि ओमिक्रॉन को लेकर सरकार ने अलर्ट जारी किया है। विदेशों से आने वाले लोगों पर विभाग नजर रखे हुए हैं। जिला उपायुक्तों के साथ इसको लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग चल रही है। 
विज्ञापन


आज वैक्सीन की दूसरी डोज का लक्ष्य पूरा होने की संभावना
वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश सरकार अब 53.77 लाख लोगों को ही वैक्सीन की दूसरी डोज लगाएगी। हिमाचल में अभी 53.25 लाख लोगों को दूसरी डोज लग गई है। प्रदेश सरकार के पास अभी एक दिन शेष है। इसमें लक्ष्य पूरा होने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed