{"_id":"69cb53c6e831e0d87c0bbdf1","slug":"himachal-after-consuming-alcohol-a-brother-murders-his-big-brother-over-an-old-feud-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: पहले पी शराब फिर पुरानी रंजिश में भाई ने ही कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार; यहां का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: पहले पी शराब फिर पुरानी रंजिश में भाई ने ही कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार; यहां का मामला
Tue, 31 Mar 2026 10:26 AM IST
Ankesh Dogra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Ankesh Dogra
Updated Tue, 31 Mar 2026 10:26 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में शराब पीने के बाद पुरानी रंजिश में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शराब पीने के बाद पुरानी रंजिश में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। यह चौंकाने वाली घटना शिमला जिले के रामपुर तहसील के सराहन गांव में हुई है। पुलिस के अनुसार, 30 मार्च 2026 की सुबह थाना झाकड़ी को सूचना मिली कि राई खड्ड के शमशान घाट के पास एक व्यक्ति अचेत पड़ा है। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि 35 वर्षीय अनिल कुमार उर्फ काकू की मौत हो चुकी थी। उनके शरीर पर चोटों के निशान और खून थे। पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
शव का पोस्टमार्टम करने के बाद और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर मृतक के छोटे भाई विक्रम (34 वर्ष) पर शक हुआ। विक्रम को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। लंबी पूछताछ में विक्रम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि दोनों भाई साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश निकल आई और गुस्से में आकर विक्रम ने अपने बड़े भाई अनिल की हत्या कर दी। पुलिस ने विक्रम को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में थाना झाकड़ी में अभियोग दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। मृतक अनिल कुमार उर्फ काकू गांव सराहन के रहने वाले थे। इस घटना से पूरे इलाके में सदमा फैल गया है।
विज्ञापन