{"_id":"5f5387588ebc3e446940d7cc","slug":"himachal-acs-and-chairman-of-water-management-board-also-tested-positive-for-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: एसीएस राम सुभग सिंह और विधायक लखविंदर राणा भी कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: एसीएस राम सुभग सिंह और विधायक लखविंदर राणा भी कोरोना पॉजिटिव
Sat, 05 Sep 2020 07:58 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 05 Sep 2020 07:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव(एसीएस)राम सुभग सिंह की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में भी एसीएस मौजूद थे। इसके अलावा नालागढ़ के विधायक लखविंदर राणा भी पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों के संक्रमित होने की पुष्टि विशेष सचिव स्वास्थ्य निपुण जिंदल ने की। लखविंदर राणा की पत्नी और बेटा की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विधायक का बेटा पहले ही संक्रमित हो चुका है। वहीं, जल प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष दर्शन सैनी की रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई। पांवटा सिविल अस्पताल के महिला रोग विशेषज्ञ, लैब टेक्नीशियन व दो पुलिस कर्मी कोरोना संक्रमित निकले। मंगलवार तक अस्पताल की लैब में टेस्टिंग कार्य को बंद रखा जाएगा। पांवटा सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ. संजीव सहगल ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
राज्य पर्यटन विकास निगम के होटल हॉलीडे होम का एक कर्मचारी पॉजिटिव पाया गया है। विधानसभा सत्र में ड्यूटी लगाने से पहले कर्मचारियों के सैंपल लिए गए थे, जिसमें एक कर्मचारी पॉजिटिव पाया गया। वहीं, बाहर से शिमला लौटे ढली निवासी दो लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। दोनों हॉलीडे होम में क्वारंटीन थे।
विज्ञापन