{"_id":"5ea97de78ebc3e903e7198be","slug":"himachal-526-people-crossing-rohtang-pass-reached-lahaul-in-88-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: 88 वाहनों में रोहतांग दर्रा पार कर लाहौल पहुंचे 526 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: 88 वाहनों में रोहतांग दर्रा पार कर लाहौल पहुंचे 526 लोग
Wed, 29 Apr 2020 06:45 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग/कोकसर (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग/कोकसर (लाहौल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 29 Apr 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
कोकसर में लोगो की स्वास्थ्य जांच की गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतांग दर्रा खुलने के बाद लगातार दूसरे दिन भी किसानों को कुल्लू से लाहौल भेजने की प्रक्रिया जारी रही। 88 वाहनों में बुधवार को करीब 526 यात्री लाहौल पहुंचे। कोकसर पुलिस चेक पोस्ट में परमिट दिखाने के बाद नाम-पता दर्ज होने व मेडिकल जांच के बाद ही लोगों को घाटी में प्रवेश करने की अनुमति मिल रही है। सरकार ने पांगी जाने वाले यात्रियों को भी रोहतांग से होकर अपने घर जाने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
जिला पुलिस अधीक्षक राजेश धर्माणी ने कहा कि जो लोग कोठी में स्वास्थ्य जांच में स्वस्थ पाए गए, वे सभी लाहौल पहुंचे। बुजुर्गों से लेकर छोटे बच्चों तक की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। कोकसर में एक ढाई माह के नवजात की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। उड़ान समिति प्रभारी अशोक कुमार ने कहा कि लाहौल की तरफ से बुधवार को केवल 3 लोगों को कुल्लू जाने की अनुमति मिली।
विज्ञापन
उधर, सहायक आयुक्त अमर नेगी ने कहा कि बुधवार को पांगी-किलाड़ के भी 40 यात्रियों को रोहतांग दर्रे से भेजा गया। 72 टैक्सियों, 11 निजी वाहन, 2 सब्जी से लदे वाहनों में 486 लोग लाहौल पहुंचाए गए। पथ परिवहन केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल चंद मनेपा ने कहा कि बुधवार ही कोकसर से छह बसों के जरिये यात्रियों को अपने गंतव्यों तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन