फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: 355 posts of physical education teachers will be filled on batchwise basis, know the date of counsel

Himachal: बैचवाइज आधार पर भरे जाएंगे शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के 355 पद, जानें काउंसलिंग की तिथि

Sat, 23 May 2026 06:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 23 May 2026 06:08 PM IST
सार

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शारीरिक शिक्षा शिक्षकों (पीईटी) के 355 पदों को बैचवाइज आधार पर भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Himachal: 355 posts of physical education teachers will be filled on batchwise basis, know the date of counsel
हिमाचल में शिक्षकों की भर्ती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शारीरिक शिक्षा शिक्षकों (पीईटी) के 355 पदों को बैचवाइज आधार पर भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य के स्कूलों में वर्तमान में पीईटी के 1011 पद खाली चल रहे हैं। ऐसे में वर्षों से नियुक्ति का इंतजार कर रहे डीपीएड, डीपीई और शारीरिक शिक्षा डिग्रीधारकों में नई उम्मीद जगी है। अभ्यर्थियों का कहना है कि करीब 21 वर्षों बाद बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से उन्हें नौकरी मिलने की संभावना दिखाई दे रही है।

विज्ञापन

 3 और 4 जून को काउंसलिंग

 इसके लिए प्रदेशभर में 3 और 4 जून को काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।  शिक्षा निदेशालय ने इस बार भर्ती प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब अभ्यर्थियों को केवल अपने ही जिले में काउंसलिंग के लिए उपस्थित होना होगा। वहीं वे अन्य जिलों के लिए निर्धारित प्रपत्र पर प्राथमिकताओं का क्रम (ऑर्डर ऑफ प्रेफरेंस) भर सकेंगे। पहले अभ्यर्थियों को अलग-अलग जिलों में स्वयं जाकर काउंसलिंग में भाग लेना पड़ता था, जिससे समय और आर्थिक बोझ दोनों बढ़ते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डीपीएड डिग्री या डिप्लोमा होना अनिवार्य

नई व्यवस्था से उम्मीदवारों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। निदेशक स्कूल शिक्षा आशीष कोहली ने कहा कि मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डीपीएड डिग्री या डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इसके अलावा शारीरिक शिक्षा में 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र होंगे। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अंकों में छूट का प्रावधान दिया गया है।

विज्ञापन

किन बैचों को बुलाया गया

निदेशालय ने विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग कटऑफ बैच निर्धारित किए हैं। सामान्य वर्ग का 31 दिसंबर 2005 तक, एससी अनारक्षित का 31 दिसंबर 2007 तक, ईडब्ल्यूएस का वर्ष 2006 तक, वार ऑफ फ्रीडम फाइटर (सामान्य) का 31 दिसंबर 2021 तक, एससी बीपीएल का 31 दिसंबर 2008 तक, ओबीसी अनारक्षित का 31 दिसंबर 2007 तक, ओबीसी बीपीएल का 31 दिसंबर 2008 तक, एसटी अनारक्षित का 31 दिसंबर 2007 तक, एसटी बीपीएल का 31 दिसंबर 2008 तक कट ऑफ बैच तय किया गया है। काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच भी की जाएगी।

किस जिले में कितने पद भरेंगे

जिला पद
बिलासपुर 10
चंबा 29
हमीरपुर 18
कांगड़ा 75
किन्नौर 7
कुल्लू 24
लाहौल-स्पीति 5
मंडी 62
शिमला 42
सिरमौर 30
सोलन 14
ऊना 39
कुल 355

 

पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्करों को लोकेशन आधारित हाजिरी से मिली छूट

वहीं प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्करों को शिक्षा निदेशालय ने राहत देते हुए फिलहाल आगामी आदेशों तक वीएसके पोर्टल पर लोकेशन आधारित ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने से छूट दे दी है। यह फैसला उन शिकायतों के बाद लिया गया है, जिनमें कहा गया था कि कई पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर्स के पास स्मार्टफोन नहीं हैं। ऐसे में वे पोर्टल के माध्यम से लोकेशन आधारित उपस्थिति दर्ज नहीं कर पा रहे थे, जिससे उन्हें व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। शिक्षा निदेशक आशीष कोहली की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि मामले की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया कि स्कूलों में कार्यरत सभी वर्करों को फिलहाल ऑनलाइन लोकेशन आधारित अटेंडेंस प्रणाली से मुक्त रखा जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed