Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal 13th Assembly session concludes successfully, 13 bills passed, 80 percent productivity

हिमाचल: विधानसभा का 13वां सत्र संपन्न, 13 विधेयक हुए पारित, सरकार ने 366 प्रश्नों के उत्तर दिए

Sat, 21 Nov 2026 03:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, तपाेवन(धर्मशाला)।
अमर उजाला ब्यूरो, तपाेवन(धर्मशाला)। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 21 Nov 2026 03:42 PM IST
सार

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि चौदहवीं विधानसभा का यह सत्र अपेक्षा के अनुरूप पूर्ण सफलता के साथ संपन्न हुआ। यह सत्र 16 नवंबर से शुरू होकर 21 नवंबरतक चला। 

विज्ञापन
Himachal 13th Assembly session concludes successfully, 13 bills passed, 80 percent productivity
हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का 13वां सत्र शनिवार को तपोवन में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मीडिया प्रतिनिधियों को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चौदहवीं विधानसभा का यह सत्र अपेक्षा के अनुरूप पूर्ण सफलता के साथ संपन्न हुआ। यह सत्र 16 नवंबर से शुरू होकर 21 नवंबरतक चला। इस दौरान कुल छह बैठकों का आयोजन किया गया। सत्र की कार्रवाई लगभग 24 घंटे तक चली, जिससे सत्र की उत्पादकता 80 फीसदी रही। सत्र के पहले दिन विधायक दिवंगत नंद लाल और पूर्व विधायक एवं मंत्री दिवंगत मेजर विजय सिंह मनकोटिया को श्रद्धांजलि दी गई। सरकार ने कुल 366 प्रश्नों के उत्तर उपलब्ध करवाए, जिनमें 242 तारांकित और 124 अतारांकित थे। 19 नवंबर, 2026 का दिन गैर-सरकारी सदस्य कार्य दिवस के लिए निर्धारित था। नियम 101 के तहत 3 गैर-सरकारी संकल्प प्रस्तुत किए गए, पर समय के अभाव में उन पर चर्चा नहीं हो सकी।

विज्ञापन
Trending Videos

विधायी कार्य और चर्चा
विपक्ष ने नियम 67 के अंतर्गत स्थगन प्रस्ताव प्रस्तुत किया। सरकार ने सदन का काम रोककर इस पर चार दिन तक चर्चा की। चर्चा में सत्ता पक्ष और प्रतिपक्ष के 15-15 सदस्यों सहित कुल 30 सदस्यों ने भाग लिया। यह चर्चा कुल 12 घंटे 11 मिनट तक चली। चर्चा के बाद मुख्यमंत्री ने 1 घंटे 20 मिनट तक उत्तर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधेयक पारित
सत्र के दौरान कुल 13 सरकारी विधेयकों को सभा में पुरस्थापित कर चर्चा के बाद पारित किया गया। 4 विधेयकों पर सदस्यों से संशोधन भी प्राप्त हुए थे। सदन में मतदान के बाद इन संशोधनों को अस्वीकार कर दिया गया। हालांकि, हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय विधेयक पर सरकार द्वारा पेश किया गया संशोधन स्वीकार हुआ। यह विधेयक संशोधित रूप में पारित हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed