हिमाचल: हनी ट्रैप में फंसाकर 11 लाख ऐंठे, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार
कुल्लू जिले के भुंतर में हनी ट्रैप में फंसाकर एक व्यक्ति से 11 लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के भुंतर में हनी ट्रैप में फंसाकर एक व्यक्ति से 11 लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। आरोप है कि भुंतर कस्बे में रह रही महिला ने लगवैली के एक व्यक्ति को फोन कर कमरे में बुलाया। उसके बाद उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर उससे मोटी रकम ऐंठ ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। एसपी मदन लाल कौशल ने बताया कि भुंतर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है।
पीड़ित ने ये कहा
लगवैली के मढ़घन निवासी गोविंद सिंह ने शिकायत में कहा कि 17 अप्रैल को एक महिला की कॉल आई। उसने भुंतर स्थित अपने कमरे में बुलाया। कमरे के अंदर पहले से एक अन्य महिला मौजूद थी, जो बाद में बाहर निकल गई। इसके बाद महिला ने कमरे की कुंडी लगा दी। थोड़ी देर बाद उसका पति और दूसरी महिला वहां पहुंचे और उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उसे झूठे मामले में फंसाने और थाने में शिकायत दर्ज करवाने की धमकी देकर पैसे मांगे। डर के चलते शिकायतकर्ता ने पहले 50 हजार रुपये नकद दिए। उसका एटीएम कार्ड भी ले लिया। धमकियां देकर खाते से पैसे निकाले गए। अब तक 11 लाख रुपये की ठगी कर चुके हैं। पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने बताया कि पुलिस ने इस प्रकरण में दो महिलाओं और एक व्यक्ति जगदीश निवासी भुंतर को गिरफ्तार कर लिया है। जांच जारी है।
क्या है हनी ट्रैप
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.