फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hill break in Dohlu drain Kullu-Manali highway closed

Himachal Landslide: डोहलूनाला में पहाड़ी दरकी, चंडीगढ़-मनाली एनएच बंद, लोगों ने भागकर बचाई जान

Tue, 30 Jan 2024 06:51 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली(कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली(कुल्लू) Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 30 Jan 2024 06:51 PM IST
सार

कुल्लू और पर्यटन नगरी मनाली के बीच स्थित रायसन के समीप डोहलू नाला में पहाड़ी दरक गई। इस कारण बड़ी मात्रा में पत्थर और मलबा कुल्लू-मनाली हाईवे पर आ गिरा।

विज्ञापन
Hill break in Dohlu drain Kullu-Manali highway closed
डोहलू नाला में पहाड़ी दरकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पर्यटन नगरी मनाली को जोड़ने वाला चंडीगढ़-मनाली हाईवे-तीन डोहलूनाला के पास पहाड़ी दरकने से बंद हो गया है। भारी मलबा और पत्थर गिरने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। मंगलवार सुबह करीब 8:00 बजे अचानक पहाड़ी दरकने से यहां से गुजर रहे वाहनों में सवार लोग बाल-बाल बच गए। भारी मलबा हाईवे पर आने से कई लोगों ने भागकर जान बचाई। हालांकि, किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। रायसन और डोहलूनाला के बीच शिरढ़ रिसाॅर्ट के पास सूखे मौसम में पहाड़ी दरकने से हर कोई हैरान है। यहां सुबह ही हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई वाहन पर्यटकों के भी थे, जो मनाली से वापस जा रहे थे। सूचना मिलते ही पतलीकूहल पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


वहीं एनएचएआई ने भी जेसीबी भेजकर सड़क को बहाल करने का प्रयास किया। लेकिन पहाड़ी से लगातार पत्थर व मलबा गिरने से हाईवे पर गिरे मलबे को हटाने में दिक्कत पेश आई। यहां दोनों तरफ फंसी बसों व अन्य सैकड़ों अन्य वाहनों को कुल्लू-मनाली वामतट होकर भेजा गया। करीब चार घंटे तक हाईवे के अवरुद्ध रहने के बाद बड़ी मशीनें लगाकर ब्यास नदी के किनारे से वैकल्पिक मार्ग बनाने का कार्य शुरू किया गया। वहीं, हाईवे बंद होने पर पतलीकूहल पुलिस ने बैरियर लगाकर वामतट मार्ग से वाया नग्गर होकर वाहनों को ले जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मौके पर पुलिस कर्मी किए तैनात
डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पतलीकूहल पुलिस के कर्मी मौके पर तैनात किए गए हैं, जिससे कोई भी सड़क को क्राॅस करने की कोशिश न करे। मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने बताया कि जिला प्रशासन सहित एनएचएआई को वैकल्पिक मार्ग बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed