फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hike in salary grade pay of electricity board himachal employees

4000 कर्मचारियों को वेतन बढ़ोतरी का तोहफा, आदेश जारी

Wed, 11 Apr 2018 01:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 11 Apr 2018 01:42 PM IST
विज्ञापन
hike in salary grade pay of electricity board himachal employees

राज्य बिजली बोर्ड ने 48 श्रेणियों के चार हजार से अधिक कर्मचारियों को संशोधित ग्रेड पे देने का फैसला लिया है। कर्मचारी यूनियनों की ओर से लंबे समय से की जा रही वेतन विसंगतियां दूर करने की मांग पूरी कर बोर्ड प्रबंधन ने संशोधित ग्रेड पे देने के कार्यालय आदेश जारी किए।

विज्ञापन


पहली अक्तूबर 2012 से 31 दिसंबर 2015 तक की संशोधित ग्रेड पे जारी होने से कर्मचारियों को प्रति माह 50 रुपये से लेकर 400 रुपये तक का लाभ होगा। कर्मियों को इस वित्तीय लाभ का एरियर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


बोर्ड की 48 श्रेणियों के कर्मचारियों की बढ़ी हुई ग्रेड पे की विसंगतियों को दूर कर संशोधित ग्रेड पे प्रदान करने का मामला बोर्ड की सर्विस कमेटी व निदेशक मंडल द्वारा छह महीने पहले ले लिया गया था लेकिन इसकी अधिसूचना जारी नहीं हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंप्लाइज यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा और महासचिव हीरालाल वर्मा ने ग्रेड पे की विसंगतियों को दूर कर कार्यालय आदेश जारी करने पर बोर्ड प्रबंधक वर्ग का आभार जताया है।

उधर, तकनीकी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मोहन ठाकुर ने भी संशोधित ग्रेड पे देने के लिए बोर्ड प्रबंधन का आभार जताया है। मोहन ठाकुर ने बताया कि मंगलवार को बोर्ड के साथ हुई संघ के पदाधिकारियों की बैठक में यह फैसला लिया गया।

किसे कितना फायदा

hike in salary grade pay of electricity board himachal employees

संशोधित ग्रेड पे के तहत अब हेल्पर्स को 1950 रुपये की जगह 2150 रुपये, इलेक्ट्रीशियन, फिटर को 3400 रुपये की जगह 3800, ड्राइवरों को 3450 की जगह 3800, लाइनमैन को 3700 की जगह 3800, एसएसए को 3700 की जगह 3800, स्टोरकीपर को 2300 की जगह 4300, कनिष्ठ अभियंता पदोन्नत और फोरमैन सभी ट्रेड को 5350 रुपये की जगह 5400 रुपये की ग्रेड पे मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed